हाल ही में जावेद अख्तर ने शादी को लेकर एक बयान दिया। जिसमें पहले वह शादी को बेकार की बात कहते हैं, साथ ही सफल शादी के लिए जरूरी बातें भी बताते हैं। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में चाहे, वह शादी ही क्यों ना हो, अगर उसमें सम्मान नहीं है, नहीं तो प्यार के भी कोई मायने नहीं रह जाते हैं। वह कपल्स को सलाह देते हैं कि पति-पत्नी से अधिक एक- दूसरे के दोस्त बनिए। कुछ ऐसी ही सलाह कई बॉलीवुड कपल्स भी अपने शादी-शुदा जिंदगी में लागू करते हैं। जानिए, ऐसे ही चार बॉलीवुड के शादी-शुदा जोड़ों के बारे में।