फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने शाहरुख खान के व्यक्तित्व पर की बात, कहा- ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिनकी..

Mon, 25 Nov 2024 04:15 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu praised Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शाहरुख खान के व्यक्तित्व की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने शाहरुख को संपूर्ण व्यक्ति बताया है, जिनसे किसी भी तरह की गहन बातचीत की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जितनी तारीफें उनकी शानदार अभिनय क्षमता के लिए मिलती हैं, उतनी ही तारीफें उन्हें उनके व्यवहार के लिए मिलती है। हाल में ही शाहरुख के साथ फिल्म डंकी में काम कर चुकीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने किंग अभिनेता की बुद्धिमता, उनकी मौजूदगी आदि चीजों को लेकर बात की है। तापसी ने कहा कि शाहरुख में कुछ ऐसे गुण हैं, जो उनको दूसरों से अलग करते हैं। वो अपने आप में बेजोड़ हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू ने की शाहरुख की बुद्धिमता की तारीफ
साहित्य आजतक कार्यक्रम में, तापसी ने डंकी के दौरान शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन उपस्थिति भी होती है। वे बहुत पढ़े-लिखे हैं और आपसे कोई भी गहन बातचीत कर सकते हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी ने शाहरुख को बताया संपूर्ण व्यक्ति
तापसी ने शाहरुख खान को एक संपूर्ण व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख के पास बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर है और उनका दिमाग बातचीत के दौरान काफी सक्रिय भी रहता है, जो उन्हें एक संपूर्ण व्यक्ति बनाती है, जो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोगों से काफी अलग करती है। तापसी पहले ऐसी फिल्मी हस्ती नहीं हैं, जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार के व्यक्तित्व की तारीफ की। उनसे पहले भी हेमा मालिनी, गुरदास मान, एटली आदि कई हस्तियों ने उनकी तारीफ की है। 
Aish-Abhishek: तलाक की खबरों के बीच अभिषेक ने ऐश को कहा थैंक्स; बोले- मैं काम करता हूं और वो बेटी संभालती हैं

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy
पहले टीवी किरदार के लिए शाहरुख को मिले थे 1500 रुपये 
दुबई में तीसरे ग्लोबल फ्राइट समिट के दौरान भी किंग अभिनेता ने अपने फिल्मी सफर, माता-पिता को खोने और सफर में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि माता-पिता के असमय निधन से उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी कई सारी चाहतें भी प्रभावित हुई थीं। उन्हें उनके पहले टीवी किरदार के लिए 1500 रुपये मिले थे। 
Nain Matakka Song Out: 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटक्का' हुआ रिलीज, वरुण-कीर्ति की केमिस्ट्री के फैंस हुए दीवाने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
शाहरुख-तापसी का वर्क फ्रंट
बात करें तापसी और शाहरुख के वर्क फ्रंट की, तो फिल्मी बीट के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री डियर एंड लवली और वो लड़की हैं कहां, में नजर आएंगी। वहीं, शाहरुख खान सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख एक डॉन का किरदार निभाएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा आदि कलाकार भी नजर आएंगे। 
Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: पारंपरिक अंदाज में होगा नागा चैतन्य-शोभिता का विवाह, 8 घंटे चलेंगी रस्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें