कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कई मौके पर एक साथ आए नजर
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने प्यार को छिपाने की लाख कोशिश की थी लेकिन दोनों जब भी एक साथ नजर आते थे, तो अपने बीच की केमिस्ट्री को छिपा नहीं पाते थे। इतना ही नहीं, दोनों एक इंटरव्यू में भी साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें दोनों को एक साथ देखकर फैंस खुश हो गए थे। इसके अलावा, कटरीना और विक्की दिवाली पार्टीज से लेकर इवेंट्स तक में एक साथ नजर आ चुके हैं, जो उनके प्यार पर मुहर लगाने के लिए काफी था।