2025 बॉलीवुड के लिए हंसी-मजाक और मनोरंजन भरा साल होने वाला है। इस साल कई बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें हाउसफुल 5 से लेकर गोलमाल 5 तक शामिल हैं। आइए, इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं, जो दर्शकों को हंसाने का वादा करती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
हाउसफुल 5
हाउसफुल सीरीज की पांचवीं फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस बार तरुण मनसुखानी के निर्देशन में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे हंसी का डबल डोज लेकर आने वाले हैं। हाल ही में हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। यह मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म अपने मजेदार कन्फ्यूजन और हल्के-फुल्के अंदाज के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल 2025 में रिलीज होगी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी जैसे सितारों की फौज है। पहले क्रिसमस 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की तारीख अब आगे बढ़ाई गई है।
4 of 7
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2, 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन और ड्रामे का शानदार मिश्रण होगी।
विज्ञापन
5 of 7
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे का दूसरा पार्ट भी 2025 में रिलीज होगा। इस फिल्म में दोनों सितारे एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को लुभाने वाले हैं। मजेदार कहानी और हल्के-फुल्के अंदाज के साथ यह फिल्म फैंस के लिए एक ट्रीट होगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शशांक खैतान के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को एक मजेदार प्रेम कहानी के साथ हंसी के पल देगी।
गोलमाल 5
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी की आइकॉनिक गोलमाल सीरीज का पांचवां हिस्सा गोलमाल 5 दिवाली 2025 पर रिलीज होने की संभावना है। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपनी बेमिसाल कॉमेडी और गुदगुदाने वाले डायलॉग्स के लिए जानी जाती है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।