अमिताभ बच्चन, सरोज खान, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान का यूं अचानक ही दुनिया को अलविदा कह देना सभी को शोक में डुबो गया। बॉलीवुड के भी तमाम सितारों ने सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरोज खान को माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, रेमो डिसूजा, करीना कपूर खान जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। सरोज खान का माधुरी के करियर में सबसे बड़ा योगदान रहा। माधुरी को डांसिंग स्टार बनाने में सरोज खान का ही हाथ रहा है।