फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2021: मिट गया उत्तर और दक्षिण का फर्क, साउथ की इन फिल्मों का इस साल रहेगा बेसब्री से इंतजार

Fri, 01 Jan 2021 08:15 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
2021 में साउथ की रिलीज होने वालीं फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
'बाहुबली' फिल्म सीरीज और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों के देश में बड़े पैमाने पर रिलीज होने बाद भाषाओं और क्षेत्रों का फर्क मिट सा गया है। इन दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी पट्टी में भी उतना ही प्यार मिला जितना यहां हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, आदि की फिल्मों को मिलता है। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए अब नए साल में कुछ और दक्षिण भारतीय फिल्में भी उत्तर में पैर पसारने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि साल 2021 में कौन सी दक्षिण भारतीय फिल्में उत्तर में भी धमाल मचा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 11
मास्टर - फोटो : फिल्म पोस्टर
मास्टर
तमिल फिल्म इंडस्ट्री का पूरा दारोमदार इस समय थलापति विजय की फिल्म 'मास्टर' पर ही केंद्रित है। यही वह बड़ी फिल्म है जो दर्शकों को वापस सिनेमाघरों की तरफ आकर्षित करने वाली मानी जा रही है। इस फिल्म में विजय के साथ विजय सेतुपति और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वैसे, यह फिल्म 9 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म को पोंगल के मौके पर 13 जनवरी 2021 को रिलीज करना तय हुआ है।
विज्ञापन

3 of 11
अजीत - फोटो : फाइल
वलीमाई 
इधर, तमिल फिल्मों के एक और स्टार अजीत की फिल्म 'वलीमाई' का इंतजार भी बेसब्री से हो रहा है। अजीत अपनी इस फिल्म को तेजी से पूरी करने में लगे हुए हैं और बताया जा रहा है कि यह फिल्म फरवरी तक पूरी हो जाएगी। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर चाहते हैं कि वैसे भी फिल्म में कोरोना वायरस की वजह से बहुत देरी हो चुकी है इसलिए वर्ष 2021 में गर्मियों की शुरुआत में ही इस फिल्म को बड़े पर्दे पर पेश कर दिया जाए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अजीत की यह फिल्म उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर 29 अप्रैल के आस-पास रिलीज होगी।

4 of 11
जगमे ठंढीराम - फोटो : फिल्म पोस्टर
जगमे ठंढीराम
अखिल भारतीय स्टार धनुष 'रांझणा' और 'शमिताभ' के साथ पहले ही हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। और, आजकल वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। लेकिन, उससे पहले वह अपनी एक तमिल फिल्म तैयार कर चुके हैं। यह फिल्म है 'जगमे ठंढीराम'। चार साल पहले घोषित हुई यह फिल्म वर्ष 2020 में मई के महीने में रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन, अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में उतरने के
विज्ञापन

5 of 11
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
अन्नाथे 
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म 'अन्नाथे' को रिलीज करेंगे वर्ष 2021 में। लेकिन, फिलहाल यह फिल्म पूरी नहीं हुई है। कुछ समय पहले अपने ऊपर नीचे होते रक्तचाप की वजह से रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और इस वजह से उनकी इस फिल्म की शूटिंग में बाधा आ गई। अब रजनी अपनी इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 से शुरू करेंगे और लगभग एक से डेढ़ महीने में इसकी शूटिंग खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सिरूथाई सिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2021 के अंत में रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 11
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम
आरआरआर 
हिंदी फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' और तेलुगु फिल्मों में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। राजामौली ने अपने मुख्य कलाकारों एनटीआर जूनियर और राम चरण के साथ इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग खत्म कर ली है। अगर सब कुछ ठीक रहा और योजना के मुताबिक चला तो यह फिल्म बिना रुकावट के साल 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज हो जाएगी। राम चरण और एनटीआर जूनियर के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

7 of 11
पवन कल्याण - फोटो : Screengrab From Vakeel Saab Motion Poster
वकील साब 
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट चर्चित फिल्म 'पिंक' का तेलुगु रीमेक तेलुगु फिल्मों के स्टार अभिनेता पवन कल्याण 'वकील साब' के रूप में कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी वेणु श्रीराम को दी गई है और निर्माता बने हैं दिल राजू और बोनी कपूर। पवन कल्याण के प्रशंसक थोड़े निराश थे क्योंकि पिछले दो साल से पवन फिल्मों से ज्यादा राजनीति पर ध्यान दे रहे थे। लेकिन, वर्ष 2021 पवन के प्रशंसकों को बिल्कुल निराश नहीं करेगी।

8 of 11
राधे श्याम - फोटो : instagram/actorprabhas
वकील साब 
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट चर्चित फिल्म 'पिंक' का तेलुगु रीमेक तेलुगु फिल्मों के स्टार अभिनेता पवन कल्याण 'वकील साब' के रूप में कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी वेणु श्रीराम को दी गई है और निर्माता बने हैं दिल राजू और बोनी कपूर। पवन कल्याण के प्रशंसक थोड़े निराश थे क्योंकि पिछले दो साल से पवन फिल्मों से ज्यादा राजनीति पर ध्यान दे रहे थे। लेकिन, वर्ष 2021 पवन के प्रशंसकों को बिल्कुल निराश नहीं करेगी।

9 of 11
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela
आचार्य
मेगास्टार चिरंजीवी के प्रशंसकों के लिए उनकी फिल्म 'आचार्य' भी बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ प्रशंसकों के लिए ही नहीं, बल्कि चिरंजीवी के लिए भी यह फिल्म बहुत खास है। क्योंकि, इस फिल्म में उनके बेटे राम चरण भी एक अहम भूमिका निभाएंगे। वैसे तो इससे पहले राम चरण और चिरंजीवी एक साथ कैमियो कर चुके हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ पूरे पूरे किरदार करेंगे। फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल तो फिल्म की शूटिंग चल रही है और यह फिल्म 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज हो जाएगी।

10 of 11
मोहनलाल - फोटो : फाइल
दृश्यम 2 
वर्ष 2015 में आई अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' तो सबको याद होगी ही! यह फिल्म वर्ष 2013 में आई मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम' की रीमेक रही। मलयालम फिल्मों में यही फिल्म पहली है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। अब इस फिल्म के निर्माताओं को याद आया है कि उन्हें इसका एक सीक्वल भी बनाना चाहिए। कमाल की बात तो यह है कि पिछले साल 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू हुई और इस कोरोना काल में मोहनलाल ने मीना, अंसिबा और एस्थर अनिल के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी भी कर ली। फिल्म थिएटरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर भी यूट्यूब पर जारी हो चुका है।
विज्ञापन

11 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : पोस्टर
केजीएफ- चैप्टर 2 
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की दो साल पहले आई फिल्म 'केजीएफ' को देखकर हिंदी पट्टी के लोग भी इनकी कहानी का अंत देखने के लिए पागल हुए पड़े हैं। वह 'केजीएफ चैप्टर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील लगातार फिल्म के कलाकारों यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज के साथ काम कर रहे हैं और यह फिल्म लगभग पूरी हो गई है। बस इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म होते ही इसके रिलीज की तारीख आने का इंतजार है। संभवतः यह फिल्म 2021 के अंत में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें