फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan COVID: अमिताभ बच्चन और अभिषेक हुए कोरोना पॉजिटिव, ये सितारे दे चुके हैं कोविड 19 को मात

Sun, 12 Jul 2020 02:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अभिषेक बच्चन, अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ के बाद अभिषेक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिससे बॉलीवुड के गलियारे के साथ ही देशभर में हड़कंप मच गया है। लेकिन अमिताभ और अभिषेक ही ऐसे सितारे नहीं हैं। इनसे पहले भी बॉलीवुड की कई हस्तियां इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। इस पैकेज में बताते हैं अमिताभ से पहले कौन-कौन सी हस्तियां कोरोना को मात दे चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कोएल मल्लिक - फोटो : Social Media
कोएल मल्लिक
बंगाली अभिनेत्री कोएल मलिक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कोएल के साथ उनका पूरा परिवार इस घातक संक्रमण की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकरी कोएल ने खुद ही सोशल मीडिया के द्वारा साझा की है। अभिनेत्री के अनुसार उनकी मां दीपा मल्लिक, पति निशपाल सिंह और उनके पिता भी कोविड 19 पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

3 of 8
करीम मोरानी, जोया मोरानी, शजा मोरानी - फोटो : Social Media
करीम मोरानी, जोया मोरानी, शजा मोरानी
फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उनकी बहन जोया का टेस्ट पॉजिटिव आया। दो दिन बाद जब करीम मोरानी का टेस्ट हुआ तो वो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद हडकंप मच गया। तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। लेकिन तीनों ही बाप बेटी ने कोरोना को मात देकर जल्द ही घर वापसी कर ली थी।

4 of 8
किरण कुमार - फोटो : अमर उजाला
किरण कुमार
बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार भी इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। किरण कुमार ने इस बीमारी का हंसते खेलते सामना किया और इससे जंग को जीत गए। किरण ने ठीक होने के बाद अस्पताल स्टाफ का भी धन्यवाद किया। किरण ने बताया था कि उन्हें इस बीमारी से कोई परेशानी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला
कनिका कपूर
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव आते ही हंगामा मच गया था। उनके ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई है और लंदन से आने के बाद वो पार्टी में भी शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

6 of 8
पूरब कोहली
पूरब कोहली
रॉक ऑन, एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पूरब कोहली भी कोरोना वायरस के अछूते नहीं रहे थे। पूरब के साथ ही उनका पूरा परिवार भी कोरोना से संक्रमित पाया गया था। हालांकि इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी।
विज्ञापन

7 of 8
इंदिरा वर्मा
इंदिरा वर्मा
भारतीय मूल की अभिनेत्री जिन्हें गेम ऑफ थ्रोन्स और ब्राइड एंड प्रोज्यूडिस जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। वो भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इंदिरा ने खुद सोशल मीडिय के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि इलाज के बाद उन्होंने भी इस संक्रमण को मात दे दी।
विज्ञापन

8 of 8
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कुमारी
टेलीविजन अभिनेत्री मोहिना कुमारी और उनका पूरा परिवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गाय था। जिसके बाद पूरे परिवार को हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सभी का इलाज हुआ और सभी ने कोरोना को मात दे दी।

पढ़ें: कोरोना से संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड सितारे कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें