आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री लेना तो आसान हो गया है, लेकिन फिल्मों के द्वारा दर्शकों के बीच में अपनी पहचान बनाना उतना ही मुश्किल हो गया है। बदलते दौर के साथ-साथ फिल्मों को लेकर ऑडियंस का टेस्ट भी बदल गया है। अब दर्शक अच्छी कहानी के साथ-साथ अच्छे अभिनय की भी मांग रहे हैं। ऐसे में कलाकारों के पास एक बड़ी चुनौती होती है कि दर्शकों को अपने अभिनय का कायल कैसे करें। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों के बाद अपनी फीस घटा दी थी।