फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बी टाउन के इन सितारों को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रपोजल, अपने जवाब से कर दिया था सबको हैरान

Sun, 04 Sep 2022 11:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Who Received Marriage Proposal on Social Media Kartik Aaryan Sidharth Malhotra bhumi pednekar
विज्ञापन
1 of 8
सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, लेकिन कुछ फैंस सितारों को इतना पसंद करते हैं कि उन्हें शादी के लिए ही प्रपोज कर देते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही सितारों को उनके फैंस के प्रपोजल मिलते हैं और कई उन पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फैंस के शादी के प्रपोजल पर मजेदार अंदाज से जवाब देकर उन्हें स्वीकार किया था। 
विज्ञापन

2 of 8
तापसी पन्नू - फोटो : insta
तापसी पन्नू
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को एक बार फैन ने बड़े ही अलग अंदाज में शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। तापसी ने इस प्रपोजल का स्क्रीनशॉट लेकर उसे ट्विटर पर शेयर किया था।इसमें लिखा था, ‘हैलो तापसी पन्नू, आई लव यू। क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं एक कुंवारा, शराब न पीने वाला और शाकाहारी लड़का हूं जो लाई-डिटेक्टर टेस्ट, नार्को-टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए हमेशा तैयार रहता है।’ तापसी ने इसे अब तक का सबसे अच्छा प्रपोजल बताकर चुटकी लेते हुए कहा था, ‘बस अब लाइफ में और क्या चाहिए!’



 
विज्ञापन

3 of 8
टिस्का चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
टिस्का चोपड़ा
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टिस्का चोपड़ा को फैन ने शादी के लिए पूछा तो एक्ट्रेस ने उसे मजेदार जवाब दिया था। एक फैन ने टिस्का से पूछा, ‘क्या आप मुझसे शादी करोगी?’ जिस पर टिस्का ने लिखा, ‘बस पूछे जाने का इंतजार कर रही थी, थैंक यू। हां जरूरी, आप मुझे अपनी डिटेल्स भेजें। ताकि मेरे पति देख सके कि मैं उन्हें किसके लिए छोड़ रही हूं।’

4 of 8
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए एक बार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने क्यूपिड की भूमिका निभाने की कोशिश की थी और उन्हें सोशल मीडिया पर शादी का प्रस्ताव भेजा था। सोनाक्षी ने लिखा था, ‘सिड्डी बॉय एक शादी का प्रस्ताव आया है तुम्हारे लिए? मैं सिर्फ क्यूपिड बन रही हूं।’ इस पर सिड ने जवाब दिया, ‘सोना जी, प्रस्ताव से डर नहीं लगता प्यार से लगता है।’

विज्ञापन

5 of 8
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर के एक फैन ने उनके लिए नोट लिखा, ‘भूमि पेडनेकर, हेलो ब्यूटीफुल मैम, मैं आपकी तस्वीर देखे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता। आप बहुत सुंदर हो, काश आप एक सामान्य लड़की होती। अब आप एक बड़ी हस्ती हैं। कितना भी प्यार कर लूं लेकिन कोई मौका ही नहीं है की आप किसी गैर-सेलिब्रिटी से शादी करो। दुख होता है।’ इस पर भूमि ने कहा, ‘सेलिब्रिटी या नॉन सेलिब्रिटी शादी के मौके अभी कम ही है …लेकिन मैं आपको खुद को मिस करने नहीं दूंगी, जितनी बार हो सकेगा बड़े पर्दे पर आती रहूंगी।’

विज्ञापन

6 of 8
रवीना टंडन - फोटो : insta
रवीना टंडन
रवीना टंडन को भी एक बार फैन ने शादी के लिए पूछा, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया था। फैन ने लिखा था, क्या आप मुझसे शादी करेंगी? इस पर रवीना ने जवाब दिया, 'सॉरी यार तुमने 13 साल देर से पूछा।'
विज्ञापन

7 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपने फैंस के साथ बहुत अच्छे से पेश आते थे। यही वजह थी कि उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। एक बार एक फैन ने अभिनेता से पूछा, ‘क्या आप मुझसे शादी करोगे? मैं आपसे इतने सालों से प्यार करती हूं।’ इस पर सुशांत ने अपने जवाब से उनका दिल जीत लिया और लिखा, ‘आपने पूछने में इतना समय क्यों लगाया, मैं इंतजार कर रहा था?’
विज्ञापन

8 of 8
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। कार्तिक को एक फैन से शादी का प्रस्ताव मिला था, जिसने उन्हें सुझाव दिया था कि अभिनेता को उससे शादी करनी चाहिए। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया और कहा कि वह अभी भी रिश्ते का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें