फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के 5 सेलेब्स जिन्होंने दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को दिया तलाक, अब हिमेश का नाम भी जुड़ा

Fri, 11 May 2018 06:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिमेश रेशमिया
सोनम कपूर-नेहा धूपिया की शादी के बाद अब एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी की खबर आई है। खबरों की माने तो पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी लिव-इन-गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ शादी करने जा रहे हैं। हिमेश की यह दूसरी शादी है। सोनिया से पहले हिमेश ने कोमल से शादी की थी। जब उनकी जिंदगी में सोनिया की एंट्री हुई तो उन्होंने कोमल से अपना 22 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिन्होंने पहली शादी खत्म करके दूसरी शादी की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से 1991 में शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। 13 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। सैफ ने करीना कपूर से 2012 में शादी की। दोनों का एक बेटा है तैमूर अली खान। सैफ ने करीना से तो दूसरी शादी कर ली लेकिन अमृता अभी भी सिंगल है और अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान
आमिर खान ने फिल्मों में आने से पहले ही रीना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आमिर खान ने रीना से रिश्ता तोड़ने के बाद किरण राव को अपना हमसफर बनाया। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।

4 of 6
Karan Singh Grover
एक्टर करन सिंह ग्रोवर ने 2012 में जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी। दोनों 2016 में अलग हो गए। जेनिफर से अलग होने के बाद करन ने एक्ट्रेस बिपाशा बासु से 2016 में ही शादी कर ली, हालांकि जेनिफर अभी सिंगल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Sridevi
1984 में बोनी कपूर और श्रीदेवी की पहली मुलाकात हुई थी। कहा जाता है कि बोनी को अपने से 8 साल छोटी इस एक्ट्रेस से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर है। तलाक के बाद उन्होंने श्रीदेवी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shabana and javed
जावेद अख्तर ने 1972 में हनी ईरानी से शादी की। दोनों के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर है। 6 साल साल रहने के बाद दोनों 1978 में अलग हो गए। दोनों के बीच 1984 में तलाक हुआ। हनी से तलाक लेने के बाद जावेद अख्तर ने 1985 में एक्ट्रेस शबाना आजमी से शादी की। जावेद ने दूसरी शादी कर ली लेकिन हनी ने दोबारा शादी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें