फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा को मिल रही रेप और हत्या की धमकी पर फरहान अख्तर ने किया ट्वीट, ऐसे दिया करारा जवाब

Fri, 11 May 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
a
ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। पिछले दिनों उन्हें ट्विटर पर जान से मारने और रेप करने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। अब इस पर डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar
फरहान अख्तर ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर कहा, 'ट्विटर के शीर्ष प्रबंधन को इस पर फैसला लेना चाहिए कि वो अपनी सेवा को किस चीज के लिए याद रखा जाना पसंद करेंगे। अगर यह अच्छे के लिए है तो फिर ट्विटरको और बेहतर बनाने की जरुरत है। रेप या हत्या करने की धमकी देने की अनुमति नहीं दी जा सकती या ऐसा करने वालों को बिना सजा के नहीं बख्शा जा सकता।'

 
विज्ञापन

3 of 5
richa chaddha
ऋचा चड्ढा के समर्थन में सबसे पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट सामने आईं। उन्होंने ट्वीट किया,  'तुम्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए। ट्विटर को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। वो ऐसे लोगों को खुला मंच नहीं दे सकते, जो लोगों को हत्या के लिए धमका रहे हैं और एक महिला को रेप की धमकी दे रहे हैं।' सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि स्वरा भास्कर, पुलकित सम्राट ने भी यहां ऋचा का समर्थन किया।

 

4 of 5
richa chadda
इससे पहले ऋचा चड्ढा को मिल रही धमकियों के बाद उन्होंने ट्वीट की धमकियों का स्क्रीन शॉट लेते हुए ट्विटर पर शिकायत कर इन पर लगाम लगाने की मुहिम छेड़ दी। कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए ऋचा ने ट्वीट किया 'हेय ट्वीप्स, मैं टार्गेट किए जाने या फिर गाली दिए जाने की परवाह नहीं करती, देश में इतनी बेरोजगारी है अगर कोई 10 रुपये लेकर एक ट्वीट कर रहा है तो इसके लिए मैं उन्हें जज नहीं करने जा रही लेकिन रेप और हत्या की धमकी? कम ऑन ट्विटर इंडिया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Chaddaa
ऋचा ने एक और ट्वीट किया 'प्रिय बेरोजगार, दस रुपये के ट्रोल, मैं आपको याद दिला दूं कि आप सब एक जैसे हैं और मेरे साथ ये करने की न सोचें। मैंने गाली देने वालों का ठेका नहीं लिया हुआ है। सभी गालियां गलत हैं और बेहद डरावनी भी।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें