फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: गुस्से की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं ये सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Mon, 25 Dec 2023 04:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो अभिनय के अलावा अपने गुस्से की वजह  से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस स्टार्स के वीडियो आने पर इन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो क्रोध के कारण विवादों में घिर चुके हैं।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, अनन्या पांडे-विक्रांत मैसी का चलेगा जादू
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
लिस्ट में पहले नंबर पर सलमान खान का नाम है। सलमान खान दरियादिली के साथ अपने गुस्से के लिए काफी मशहूर हैं। कई बार वे गुस्से में कैमरे में कैद हो चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक अब तक उनके गुस्से का शिकार कई को-स्टार्स से लेकर निर्देशक तक हो चुके हैं। बिग बॉस में भी उन्हें कई बार आपा खोते हुए भी देखा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
संजय दत्त
संजय दत्त बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वे अब तक कई सुपरहिट फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। अभिनेता भी अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें वे भड़कते हुए नजर आए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं।

4 of 5
राज्यसभा सांसद जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला
जया बच्चन
जया बच्चन बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म में नजर आई थीं। जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर गुस्सा करते हुए देखा जाता है। उनके ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
कंगना रणौत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अभिनय के अलावा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी कंगना सोशल मीडिया पर कई बार लोगों पर बरस पड़ती हैं। 
Salaar: सलार में हिंसक दृश्यों के बचाव में उतरे पृथ्वीराज, बोले-निर्माताओं को रचनात्मक स्वतंत्रता होनी चाहिए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें