फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: इन फिल्मों को करके आज भी पछताते हैं ये सितारे, कई बार कर चुके अपनी ही बुराई

Sat, 10 Jun 2023 12:37 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
हमारे जीवन में बहुत बार ऐसा होता है, जब हम कोई चीज कर तो लेते हैं। लेकिन उसे करने के बाद या तो हमें वो बिल्कुल पसंद नहीं आती या हम बस यही सोचते हैं कि आखिर हमने वो किया तो क्यों? कुछ ऐसा ही कई बार बॉलीवुड सितारों के साथ भी होता है। हमारे पास ऐसे सितारों की एक बहुत लंबी लिस्ट है, जिन्होंने अपने करियर में पहले बड़े चाव से कुछ फिल्में की लेकिन बाद में अपना माथा पिटते ही रहे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया। हम यह भी कह सकते हैं कि वे सितारे कुछ फिल्में करने के बाद अभी तक पछता रहे हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर अजय देवगन, कंगना रणौत जैसे सेलेब्स का नाम भी शामिल है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ओटीटी की दुनिया के ब्लडी डैडी यानी शाहिद कपूर ने साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में अपने किरदार को लेकर खुलासा किया। अभिनेता की मानें तो उन्हें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में अपने चरित्र से नफरत है। शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह का किरदार निभाया था। शाहिद के बात करते हुए कहा, 'मुझे अपना वो किरदार पसंद नहीं है। में उस वक्त बहुत नर्वस था। मुझे लगता है कि मैंने उस कैरेक्टर की पर्सनैलिटी को एक्सप्लोर नहीं किया। मेरे दिमाग में वो किरदार एक ही तरह से रह गया। मैं कैंडिड था, हो सकता है दूसरे लोगों ने मुझे इस रोल में पसंद किया हो। लेकिन मैं खुद को इस रोल में पसंद नहीं करता।'
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
आज बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली कंगना रणौत किसी जमाने में इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। कंगना ने अपने संघर्ष के उस दौर में कुछ ऐसी फिल्में की, जिन्हें देख आज उन्हें खुद की हां पर शक होता है। अभिनेत्री यकीन नहीं कर पाती हैं कि आखिर उन्होंने उन फिल्मों के लिए हां क्यों और कैसे की थी। इन्हीं फिल्मों में से है, करण जौहर द्वारा निर्मित 'उंगली' है। कंगना रणौत ने इस फिल्म को अपने जीवन की सबसे बड़ी फ्लॉप बताते हुए कहा था कि वह अब फिर कभी करण जौहर के साथ काम नहीं करेंगी।

4 of 7
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन को रफ-टफ लुक में देखना सब बेहद पसंद करते हैं। अभिनेता अपने अभिनय से एक्शन हो या रोमांस सभी में जान डाल देते हैं। वैसे तो आज तक अजय देवगन की बहुत सी फिल्में फ्लॉप हुई हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ और सिर्फ जिस फिल्म के करने का पछतावा है वह साल 2011 में आई 'रास्कल्स' है। अजय देवगन को अपनी फिल्म 'रास्कल्स' से नफरत है और उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्में फिर कभी नहीं करेंगे, जिसे वह अपने बच्चों के साथ बैठकर न देख पाएं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनके पूरे करियर एक मात्र ऐसी फिल्म होगी जो अश्लील थी और जिसे वह अपने बच्चों के साथ बैठकर नहीं देख सकते।
विज्ञापन

5 of 7
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता को खुद को ट्रोल करना पसंद है और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अपनी ही खिल्ली उड़ाते रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर पैपराजी तक रणबीर की इस आदत को उनकी सबसे अच्छी खूबी बताते हैं। एक बार रणबीर ने अपनी सबसे खराब फिल्म के बारे में बात की थी, जो उनके मुताबिक 'रॉय' थी।
विज्ञापन

6 of 7
गोविंदा - फोटो : social media
गोविंदा
अपने किरदारों से सबके हंसाने वाले अपने समय के बेहतरीन अभिनेता गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा को रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'किल दिल' करने का पछतावा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार से नफरत करने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली कटरीना कैफ भी अपने करियर में एक फिल्म करके पछता रही हैं। कटरीना जिस जमाने में इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही थीं उस समय उन्होंने एक फिल्म की थी, जिसका नाम 'बूम' था। कथित तौर पर कटरीना उस समय यूके में थीं, जब उन्होंने बूम साइन की थी। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह हमेशा-हमेशा के लिए इस फिल्म की यादें तक मिटा देना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें