फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हैं बॉलीवुड के ये 7 कपल्स, सलमान का पहला प्यार आज भी है उनके साथ

Mon, 23 Apr 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Salman Khan
बॉलीवुड में प्यार, मोहब्बत और इश्क, मिलना-बिछड़ना और कई तमाम कंट्रोवर्सी की बातें आम हो गई हैं। ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स रहे हैं जो ब्रेकअप के बाद भी दोस्त की तरह रह रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...   
विज्ञापन

सलमान और संगीता

2 of 8
Salman and Sangeeta
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का। बता दें कि सलमान खान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की रिलेशनशिप के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। माना जाता है कि संगीता सलमान का पहला प्यार था। लेकिन सलमान और संगीता का प्यार परवान नहीं चढ़ा सका और संगीता ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन से शादी कर ली। लेकिन आपको बता दें कि संगीता आज भी सलमान के पारिवारिक फंक्शन्स में दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

3 of 8
Akshay and Shilpa
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों को कई फिल्मों में एक साथ भी देखा गया। लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच दूरी बन गई और शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। माना जाता है कि शिल्पा और ट्विंकल खन्ना आपस में बहुत अच्छी दोस्त थीं और इस दौरान अक्षय का लगाव ट्विंकल की ओर ज्यादा बढ़ने लगा जिसके चलते शिल्पा ने खिलाडी़ कुमार से किनारा कर लिया। 

रणवीर और अनुष्का

4 of 8
Ranveer Singh And Anushka Sharma
2010 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का के साथ उनके अफेयर की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था। लेकिन दोनों के बीच कब दूरियां पैदा हो गई किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन आज भी यह दोनों अच्छे दोस्त की तरह हैं। 
विज्ञापन

सलमान और कटरीना

5 of 8
salman and katrina
सलमान खान को संगीता और एश्वर्या के बाद कटरीना से जोड़ा गया। बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी आया था जब सलमान और कटरीना की रिलेशनशिप की बातें चलती थीं। दोनों के बीच तकरीबन पांच साल तक अफेयर रहा। लेकिन फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद सलमान और कटरीना अलग हो गए। लेकिन आज वह दोनों दोस्त की तरह रहते हैं और इसका जीता-जागता सबूत है फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Ranbir and Deepika
इसके बाद बात करेंगे बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर रणबीर कपूर और टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। माना जाता है कि दीपिका ही रणबीर के साथ सबसे लंबे समय तक साथ रहीं हैं। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। बता दें कि फिल्म बचना है हसीनों से दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि दोनों ने ही मीडिया में अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था। लेकिन जल्द ही दोनों में ब्रेकअप की खबरें आने लगी और वे अलग हो गए। लेकिन दीपिका अकसर रणबीर के पारिवारिक समारोह में नजर आती हैं। 
विज्ञापन

ऋतिक और सुजैन

7 of 8
Hrithik And Suzane
बॉलीवुड का मोस्ट ब्यूटीफूल कपल ऋतिक रोशन और सुजैन खान काफी लंबे अरसे से अलग रह रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने प्यार को शादी में बदल दिया था लेकिन ऋतिक का नाम एक्ट्रेस बारबरा मोरी और कंगना के साथ नाम जुड़ने के बाद दोनों में दूरियां बढ़ती ही चली गईं। बता दें कि दोनों के अलग होने के बाद भी सुजैन अपने बच्चों के लिए रोशन फैमिली के संग हॉलीडे ट्रिप पर नजर आती रहती हैं।  
विज्ञापन

अरबाज और मलाइका

8 of 8
Arbaaz and Malaika
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान की शादी को तकरीबन 20 साल हो चुके हैं। लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। लेकिन आज भी दोनों पारिवारिक पार्टी में दिखाई देते हैं और इतना ही नहीं बच्चों के साथ घूमने भी जाते हैं। बता दें कि दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। यहां तक कि मलाइका ने सलमान की फिल्म में आइटम नंबर भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें