फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा-जान्हवी से वरुण- मलाइका तक, कोई दिखा क्यूट तो किसी ने दिखाया स्वैग

Thu, 22 Aug 2019 05:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए सेलेब्स - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते हैं। कभी वो पार्टी के मूड में दिखते हैं तो कभी वो सैलून या जिम के बाहर नजर आते हैं। ऐसे में अमर उजाला के कैमरे में हुए कई बॉलीवुड सितारे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
वरुण धवन और अपारशक्ति खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस लिस्ट में पहला नंबर आता है बॉलीवुड के एनर्जी किंग वरुण धवन का। वरुण धवन जिम के बाहर आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने मीडिया को देख जमकर पोज दिए। वहीं वरुण ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई।
विज्ञापन

3 of 11
तुलसी कुमार और ध्वनि भानुशाली - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
साहो के एक इवेंट में काफी खूबसूरत अदांज में नजर आईं ध्वनि भानुशाली और तुलसी कुमार। वहीं कैमरे के देख दोनों ने ही खूब पोज दिए। इस दौरान जहां तुलसी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई तो वहीं ग्रीन कलर की ड्रेस में ध्वनि काफी बिंदास लग रही हैं।

4 of 11
परिवार के साथ स्वप्निल जोशी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ स्वप्निल जोशी भी नजर आए। स्वप्निल जोशी जहां बेहद कूल नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके बच्चे भी काफी क्यूट नजर आए। इस दौरान पूरे परिवार ने कैमरे के लिए पोज दिया।

पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 11
सोनाक्षी सिन्हा और डेविड धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
रात को एयरपोर्ट पर नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन के पापा और फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर डेविड धवन। इस दौरान सोनाक्षी जहां काफी कूल लग रही थीं तो वहीं डेविड भी एक दम बिंदास और कंफर्टेबल जोन में नजर आए।
 
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर और सारा अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड की दो फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर जिम के बाहर नजर आईं। इस दौरान दोनों ही काफी कूल लग रही थीं। सारा जहां हमेशा की तरह मीडिया को देख खिलखिलाती नजर आईं तो वहीं जान्हवी ने भी मीडिया को देख स्माइल की। बता दें कि सारा हाल ही में कुली नंबर 1 का शूट पूरा कर देश वापस लौटी हैं।
विज्ञापन

7 of 11
यामी गौतम और रिया चक्रवर्ती - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
जिम के बाहर ही नजर आईं रिया चक्रवर्ती और यामी गौतम। दोनों ने ही मीडिया को देखकर एक प्यारी स्माइल दी और मीडिया को लिए पोज भी दिए। दोनों ही एक्ट्रेस काफी फिट और रिफ्रेशिंग नजर आ रही हैं।

पढ़ें: शादी की खबरों के बीच सुष्मिता ने शेयर की ये तस्वीर, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए रोहमन

8 of 11
नेहा-अंगद और जैकलीन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कुछ वक्त पहले ही मां बनीं नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी के साथ पार्टी मूड में नजर आईं। इस दौरान कपल काफी कूल और कंफर्टेबल नजर आया। दोनों ने मीडिया को देख पोज किया। इनके अलावा साहो के गाने से फिलहाल सभी का दिल जीत रहीं जैकलीन भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। 

9 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मलाइका अरोड़ा इस बार भी अमर उजाला के कैमरे में दो बार कैद हुईं। एक बार जहां वो अपने जिम के बाहर नजर आईं तो वहीं दूसरी बार वो अपनी मां के घर के बाहर नजर आईं। फोटो में मलाइका का एटीट्यूड कमाल का दिख रहा है।

पढ़ें: प्रिया प्रकाश की बॉलीवुड डेब्यू 'श्रीदेवी बंगलो' फिर खतरे में, एक और लीगल नोटिस भेजेंगे बोनी कपूर

10 of 11
कंगना रनौत - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी एयरपोर्ट पर देसी अंदाज में नजर आईं। इस दौरान कंगना ने स्किन कलर का ड्रेस पहना हुआ था। कंगना ने मीडिया को देख जमकर पोज दिए।
विज्ञापन

11 of 11
डिंपल कपाड़िया - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
डिंपल कपाड़िया भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। इस दौरान डिंपल ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। 

पढ़ें: पारले जी से लेकर स्वीगी तक ने 'सेक्रेड गेम्स 2' पर किए ट्वीट, 'काली चाय' पर ऐसे लिए मजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें