फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है फिल्मस्टार्स का फिटनेस फंडा, स्क्रीन पर फिट दिखने को ऐसे करते हैं मेहनत

Wed, 26 Jun 2019 06:10 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टाइगर, मीरा राजपूत और वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्मी जगत के सितारे परदे पर अच्छा दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता। इसीलिए ये सितारे हरदम अपने फिटनेस पर ध्यान देते हैं। चलिए आज आपको दिखाते हैं इन सितारों का फिटनेस फंडा। हमारे कैमरे ने ने कई कलाकारों को जिम से निकलते स्पॉट किया। 
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन स्पॉट होने वालों में सबसे पहले दिखे एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ। टाइगर अपनी फिज़िक का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। इस बात से उनके फैंस से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री वाकिफ है। अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई टाइगर की यह तस्वीर आपको भी जिम जाने की प्रेरणा देगी। इन दिनों टाइगर जिम में और भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। और ये तैयारियां हो रही हैं आने वाली फिल्म बागी 3 की। इस फिल्म से वह पहली बार एक्शन डायरेक्टर भी बनने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
डेजी शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मायानगरी में जिम के बाहर नज़र आने वालों में से डेज़ी शाह भी रहीं। फिल्म जय हो से मशहूर हुई डेज़ी शाह आजकल गुजराती फिल्मों की तरफ रुख कर रही हैं। वहीं इन दिनों वह गुजरात 11 नामक फिल्म पर काम कर रही हैं। डांस से अपने करियर की शुरूआत करने वाली डेज़ी हरदम अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं। ऊपर ग्रे रंग का वेस्ट और नीचे डेनिम शॉर्ट्स पहने डेज़ी शाह चल पड़ी हैं जिम की ओर। 

4 of 6
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जिम के बाहर स्पॉट किए जाने वाले लोगों में से रेगुलर फिटनेस फ्रीक हैं वरुण धवन। वरुण भी इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग खत्म कर चुके वरुण इन दिनों अपनी अगली फिल्म कुली नंबर वन के लिए तैयारियां कर रहे हैं। फिटनेस में अपनी उम्र के तमाम सितारों को पीछे छोड़ चुके वरुण अपनी शादी की तैयारियां भी कर रहे हैं। लंबे समय से गर्लफ्रेंड रह चुकी नताशा दलाल के साथ वरुण इस साल के अंत दिसंबर में शादी कर लेंगे। सूत्रों की मानें तो इन दोनों की शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरह राजस्थान में होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इनके अलावा जिम के बाहर अरबाज़ खान की गर्ल्फरेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को भी स्पॉट किया गया। इस ऑल ब्लैक अवतार में जॉर्जिया यहां फिटनेस के साथ साथ फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। इनके करियर की बात करें तो जॉर्जिया अभी तक एक ही फिल्म में नज़र आईं हैं। जॉर्जिया एक इटैलियन मॉडल हैं, जो 2018 में अरबाज़ खान के साथ स्पॉट किए जाने के बाद से ही सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज़ खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और जॉर्जिया में एक बात तो कॉमन है, कि दोनों ही अपने फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीरा राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वाइफ की बात हुई तो फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस सेलीब्रेट कर रहे शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं। कबीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। और इधर जिम के बाहर स्पॉट की गई मीरा सेलीब्रेट कर रही हैं अपनी कमाल की फिटनेस। इन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि ये दो बच्चों की मां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें