kabir singh
- फोटो : social media
शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने सोमवार के कलेक्शन के साथ ही 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की 'टोटल धमाल' ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' ने सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'कबीर सिंह' ने पहले सोमवार 17.54 करोड़ का कलेक्शन किया।