फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान- नुसरत से अर्जुन- गैब्रिएला तक, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए 23 सेलेब्स

Thu, 12 Sep 2019 09:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कियारा, कार्तिक, सलमान-सोनम और शाहिद-मीरा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगर मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
विज्ञापन

2 of 9
शाहिद-मीरा, विकी कौशल और कियारा आडवाणी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस के लिए काफी अवेयर रहते हैं और साथ ही साथ फिटनेस गोल्स भी देते नजर आते हैं। ऐसे में इस बार जिम के बाहर नजर आए शाहिद कपूर- मीरा राजपूत, विकी कौशल और कियारा आडवाणी। जिम के बाहर भी शाहिद मीरा न सिर्फ फिटनेस बल्कि कपल गोल्स भी देते नजर आ रहे हैं। वहीं विकी का स्वैग और कियारा का बिंदास लुक भी काफी जम रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
आयुष्मान- नुसरत और सलमान- सोनम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आयुष्मान खुराना- नुसरत भरूचा  की फिल्म ड्रीम गर्ल और सोनम कपूर और सलमान दुलकर की फिल्म द जोया फैक्टर जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के लिए सेलेब्स ने जोर शोर से प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। प्रमोशन के दौरान जहां आयुष्मान और नुसरत वेस्टर्न लुक में नजर आए तो वहीं सोनम और सलमान का देसी अवतार भी काफी क्यूट लग रहा है।

4 of 9
अर्जुन कपूर, करिश्मा तन्ना और टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अर्जुन कपूर, करिश्मा तन्ना और टाइगर श्रॉफ भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। इस दौरान अर्जुन जहां यशराज के ऑफिस के बाहर नजर आए तो वहीं टाइगर श्रॉफ भी लाल टीशर्ट में एक एस्ट्रोलॉजर के घर के बाहर दिखे। इसके साथ ही करिश्मा का लुक भी काफी सिंपल और स्टनिंग दिखा।
विज्ञापन

5 of 9
फराह, डायना और अर्जुन-गैब्रिएला - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान भी लाल रंग की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। फराह के अलावा डायना भी देसी अवतार में अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। इन दोनों के अलावा अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ नजर आए। दोनों ही साथ में काफी कोजी और कूल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
पूजा, कार्तिक और एली अवराम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऋतिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो फिल्म में नजर आ चुकीं पूजा हेगड़े व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन भी जिम के बाहर काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। कार्तिक ने मीडिया को देख पोज दिए। इसके अलावा एली अवराम का स्टाइलिश फॉर्मल लुक भी सभी का ध्यान खींचने में कामयाब साबित हुआ। 
विज्ञापन

7 of 9
सनी लियोनी और लारा दत्ता - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बिग बॉस के साथ सिनेमा का सफर शुरू करने वालीं सनी लियोनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने परिवार को भी पूरा वक्त देती हैं। ऐसे में सनी लियोनी अपने बेटे के साथ उसके स्कूल के बाहर काफी कूल अंदाज में नजर आईं। वहीं लारा दत्ता को भी अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा गया।

8 of 9
अंजुम और रजनीकांत - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एमटीवी के चैट हाउस, टाइम क्वेक, तेरे शहर में, कुंडली भाग्य जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी अंजुम फकीह का आज बर्थडे है। ऐसे में अंजुम अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं। वहीं रजनीकांत भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। बता दें कि रजनीकांत की फिल्म दरबार का हाल ही पहला लुक सामने आया है।
विज्ञापन

9 of 9
करीना कपूर खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान छोटे पर्दे पर भी अपना कमाल दिखा रही हैं। करीना टीवी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं। ऐसे में शो में अक्सर करीना का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। ऐसे में इस बार करीना देसी अंदाज में नजर आईं। वहीं करीना ने शो में हमेशा की तरह ही जमकर मस्ती की।

पढ़ें: प्रिया प्रकाश का जन्मदिन और जायरा वसीम पर केआरके का बयान सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें