बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग अपना नाम कमाने और पहचान बनाने आते हैं। हर किसी का सपना होता है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराए। ऐसा ही कुछ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के भाई-बहन के साथ भी हुआ। अपने बड़ों को इंडस्ट्री में सफलता पाते देख इन्होंने भी हिंदी सिनेमा में आने का फैसला किया, लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में असफल रहे थे। आज के इस लेख में हम आपको इंडस्ट्री के उन भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री में फ्लॉप रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
काजोल-तनीषा
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल-तनीषा
अभिनेत्री काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म बाजीगर से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली काजोल ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया था वे उनकी बहन तनीषा नहीं कर पाई थीं। तनीषा ने फिल्म शशशश... कोई है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद तनीषा कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उनका फिल्मी सफर जल्द ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा-शमिता
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा-शमिता
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी अपने फिगर को लेकर फैंस के बीच में जानी जाती हैं। अभिनेत्री का बॉलीवुड में एक सफल करियर रहा है। शिल्पा को आज भी उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, अगर अभिनेत्री की बात की जाए तो शमिता ने साल 2000 में 'मोहब्बतें' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद शमिता का करियर लगातार गिरता चला गया और अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हैं।
4 of 5
सलमान-अरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान-अरबाज
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। आज सलमान ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी उन्हें हमेशा से तलाश रही है, लेकिन अभिनेता के भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से वह इंडस्ट्री से दूर हो गए।
आमिर खान-फैजल
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए। फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।