फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: हॉलीवुड के सुपरहीरो की आवाज बने ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में शाहरुख-सलमान भी शामिल

Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं, जो वॉइस ओवर करके करोड़ों कमाते हैं। इन सेलेब्स ने हॉलीवुड फिल्मों के नामी किरदारों की डबिंग की है। 

 
विज्ञापन
1 of 7
सुपरहीरो की आवाज बने ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स का हर अंदाज निराला है। उनकी एक्टिंग, डांसिंग और पर्सनल लाइफ एक्टिविटी सबकुछ फैंस को अपनी ओर आकर्षित करती है। वहीं, इन सितारों की आवाज की भी दुनिया दीवानी है। इन सेलिब्रिटीज ने बॉलीवुड फिल्मों में तो अपनी आवाज का जादू चलाया ही है। साथ ही हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरोज को भी अपनी आवाज देकर अपना दमखम दिखा चुके हैं। एक्टिंग के अलावा बतौर वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी ये स्टार्स करोड़ों कमाते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। इस स्टार्स ने हॉलीवुड फिल्मों को डब करके अपनी आवाज से इसे इंडियन टच दिया है, फिर चाहें वह एनिमेटेड, लाइव-एक्शन फिल्म या सुपरहीरो क्यों ना हो अपनी आवाज से उनके किरदार को और ज्यादा पॉपुलर कर दिया है। वो कौन से कैरेक्टर हैं, जिन्हें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी आवाज दी है, आइए जान लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान-द इंक्रेडिबल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने वर्ष 2004 की एनिमेटेड फिल्म 'द इंक्रेडिबल्स' में मिस्टर इंक्रेडिबल को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा किंग खान ने हाल ही में 'द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में मुफासा के किरदार के लिए डब किया था। इतना ही नहीं इसी मूवी में सिम्बा के किरदार को शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने अपनी आवाज दी। 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान-गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वाल्यूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान ने हालिया रिलीज फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वाल्यूम 3' के हिंदी वर्जन में ग्रूट को अपनी आवाज दी। सलमान खान की आवाज के कारण इसे हिंदी वर्जन में काफी पसंद किया गया और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। 

दुखद : आरआरआर के दिग्गज खलनायक रे स्टीवेन्सन का हुआ निधन, 58 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

4 of 7
काजोल-इंक्रेडिबल्स 2 - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस काजोल ने एनिमेटेड फिल्म 'इंक्रेडिबल्स 2' के हिंदी संस्करण में हेलन पार, इलास्टीगर्ल के किरदार को अपनी आवाज दी। इलास्टीगर्ल की आवाज बनकर काजोल बेहद खुश हुईं और उन्होंने कहा, 'द इनक्रेडिबल्स 2 हमारे लिए एक ऐसे परिवार की दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आई है, जो हमारे जैसे ही हैं, लेकिन फिर भी अलग हैं। कहानी के कई पल जिनसे मैं खुद को जोड़ पाई और मुझे पता था कि इसमें शामिल होना है। 

Manoj Bajpayee: राजनीति के प्रीमियर पर कटरीना ने छुए थे मनोज के पैर,अभिनेत्री को गले लगाकर एक्टर ने कही यह बात
विज्ञापन

5 of 7
वरुण धवन-कैप्टन अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन ने डिज्नी की 2016 की सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' में क्रिस इवांस के कैप्टन अमेरिका के लिए अपनी आवाज दी। एंथोनी और जो रूसो निर्देशित यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही।

Cannes 2023: रेड कार्पेट पर खून से नहाई महिला, यूक्रेनी झंडे के कलर वाले कपड़ों में प्रदर्शनकरी ने की यह हरकत
विज्ञापन

6 of 7
रणवीर सिंह-डेडपूल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह को उनकी पर्सनैलिटी जैसे ही किरदार की आवाज बनने के लिए चुना गया। एक्टर 'डेडपूल 2' में रयान रेनॉल्ड्स की आवाज बने। इसके रिलीज होते ही इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भारी भीड़ लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टाइगर श्रॉफ-स्पाइडरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन, डांसिग और एक्टिंग से हिंदी दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मार्वल की 'स्पाइडरमैन: होमकमिंग' में मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड के लिए डबिंग की थी। जॉन वॉट्स के निर्देशन में बनी इस मूवी ने भारत में 59.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें