फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से मुंबई पहुंचे सोनू निगम, म्यूजिकल इवेंट में बिगड़ गई थी तबीयत

Thu, 21 Feb 2019 06:22 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में उनको आंख में भयंकर एलर्जी हुई थी जिसके चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। इसके बाद उनको यही शिकायत दोबारा हुई और वह फिर अस्पताल में भर्ती हुए। ऐसे में एलर्जी में थोड़ा सुधार होने के बाद वह नेपाल में एक शो करने गए थे, जहां उनको कमर दर्द की शिकायत हुई और पोखरा के प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाना पड़ा। अब सोनू नेपाल से मुंबई आ गए हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें व्हीलचेयर पर देखा गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
sonu nigam
इससे पहले सोनू की आंखों में एलर्जी बढ़ गई थी। इसकी वजह से उन्हें दोबारा हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं,  मुंबई में होने वाले सोनू के सभी इवेंट भी रद्द कर दिए थे। एक हफ्ते पहले सोनू ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कर फैन्स से ये जाहिर किया था कि सी फूड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
संकट मोचन संगीत समारोह में सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
सोनू ने 6 फरवरी को इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए थे जिसमें उनकी आंख सूजी हुई नजर आ रही थी। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके ऑक्सीजन मास्क भी लगा दिख रहा था। तब वह दो दिन बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। फिर से एलर्जी बढ़ने की खबर ने उनके फैन्स की दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थी। 

4 of 5
Sonu Nigam
सोनू के करीबियों ने बताया था कि वह दो दिनों तक गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहे थे, जहां इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दोबारा एलर्जी बढ़ने से एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ गई थी। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में डॉक्टर्स की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी थी। उनके चेहरे पर सूजन बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम
पहले अस्पताल में दाखिल होने पर सोनू निगम ने बताते हुए लिखा था, 'सी फूड खाने से ऐसा हो गया हूं । अगर समय रहते मैं हॉस्पिटल नहीं पहुंचता तो ये और भी बढ़ सकता था।' सोनू निगम को इससे पहले आईसीयू से छुट्टी मिल गई थी और वे उड़ीसा अपना शो करने जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच उनकी आंखों की एलर्जी बढ़ गई और उन्हें अपने सारे शो रद्द करने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें