मनोरंजन जगत के सितारों के बीच प्यार और उनके टूटते बिखरते रिश्ते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कई फिल्म सितारे अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर चुके हैं। वहीं, इस मामले में टीवी कपल्स भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार होने के बाद लिव इन में रह चुके हैं।