फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की 15 मोस्ट पॉपुलर शादियां, इस एक्ट्रेस की शादी का दुनिया में बजा था डंका

Sat, 12 May 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
Bollywood marriage season
बॉलीवुड में इस महीने यानि कि मई में चार शादियां देखने को मिली। 8 मई को सोनम के घर बजी शादी की शहनाई एक्ट्रेस नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया और शिव पंडित के घर में भी सुनाई दी। पिछले चार दिनों से बॉलीवुड में खुशी का माहौल बना हुआ है। लेकिन सोनम की शादी के साथ-साथ इन 15 बॉलीवुड स्टार्स की शादी की धूम दुनिया भर में मची थी...तो आइए जानते हैं इन पॉपुलर शादियों के बारे में...
विज्ञापन

अभिषेक और ऐश्वर्या

2 of 16
Abhishek and Aiswarya
बॉलीवुड में कुछ ज्यादा कमाल ना कर पाने वाले एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। इनकी शादी दुनियाभर में फेमस हुई थी। 
विज्ञापन

कुणाल और सोहा

3 of 16
kunal and soha
फिल्मों में फ्लॉप साबित रहे एक्टर कुणाल खेमू और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने लंबी रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला ले लिया। इनकी शादी साल 2015 में हुई थी। इनकी शादी को भी अच्छी-खासी तवज्जो मिली थी।

करण और बिपाशा

4 of 16
karan and Bipasha
साल 2015 में आई फिल्म अलोन से एक हुए करण और बिपाशा ने एक साल बाद 2016 में शादी कर लोगों को चौंका डाला। 
विज्ञापन

रितेश और जेनेलिया

5 of 16
Rietesh and Jenelia
एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा से 2012 में बड़े धूमधाम से शादी रचाई। 
विज्ञापन

राहुल और आसिन

6 of 16
Rahul and Asin
फिल्म गजनी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस आसिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ साल 2016 में सात फेरे लेकर घर बसा लिया। 
विज्ञापन

साहिल और दीया

7 of 16
Sahil and Diya
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा ने साहिल संघा से 2016 में शादी कर सबको चौंका दिया था। दरअसल, फिल्मों में हिट ना होने पाने की वजह से दीया ने पारिवारिक जिंदगी को चुनना पसंद किया।

शिल्पा और कुंद्रा

8 of 16
Raj and Shilpa
दुनियाभर में अपनी फिटनेस के लिए पहचान रखने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की शहनाई दुनियाभर में गूंजी थी। इनकी शादी साल 2009 में हुई थी।

सिद्धार्थ और विद्या

9 of 16
Sidharth and Vidya
बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में शुमार विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। 

प्रीति और जेने

10 of 16
Priety and Wadia
साल 2016 भी एक तरह से बॉलीवुड के लिए शादी भरा साल रहा क्योंकि प्रीति ने भी साल 2016 में जेने गुडइनफ से शादी की थी। 

लीजा और डीनो

11 of 16
lisa haydon and dino
बॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल करने वालीं एक्ट्रेस लीजा हेडन ने भी डीनो लालवानी से साल 2016 में शादी कर अपना घर बसा लिया। 

हिमेश और सोनिया कपूर

12 of 16
himesh and Soina
वहीं, इसी साल 11 मई को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से शादी कर एक बार फिर सबको चौंका दिया। हिमेश की यह दूसरी शादी है।

नेहा और अंगद

13 of 16
neha dhupia ki shaadi
10 मई को एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली। अंगद पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।

शिव और अमीरा

14 of 16
Shiv Pandit
ऐसे में टीवी सीरियल एफआईआर में इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद का रोल कर फेमस हुए एक्टर शिव पंडित भी शादी के बंधन में 11 मई को बंध गए। 

विराट और अनुष्का

15 of 16
Virat and Anushka
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली से इसी साली शादी कर घर बसा लिया है। इनकी शादी की धूम दुनियाभर में हुई है। 
विज्ञापन

सोनम और आनंद

16 of 16
sonam kapoor and anand ahuja
लंबे समय से एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की चर्चा चली आ रही थी। आखिर में 8 मई को सोनम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें