इस वेडिंग सीजन में बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए । सोनम कपूर ने तो बहुत रॉयल वेडिंग की । लेकिन नेहा धूपिया और हिमेश रेशमिया की गुपचुप शादी से पूरा बॉलीवुड चौंक गया । इन तीनों खूबसूरत जोड़ों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
हिमेश रेशमिया
सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की । वहीं नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से गुरुद्वारे में सात फेरे लिए । सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी रचाई ।
विज्ञापन
3 of 9
Neha Dhupia
इन तीनों शादियों की बॉलीवुड में खूब चर्चा हो रही है । हाल ही में नेहा धूपिया की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो अपने पिता के गले लगकर रो रही हैं । निश्चित ही यह विदाई की फोटो है । नेहा के लिए यह बहुत ही इमोशनल पल था ।
4 of 9
सोनम कपूर
शादी की शाम को ही नेहा अपने पति अंगद के साथ यूएस चली गईं । शादी तो सोनम की भी हुई है लेकिन अभी तक उनकी विदाई नहीं हुई । फिलहाल आनंद और सोनम मुंबई में ही हैं । सोनम दो दिन बाद कांस में दिखाई देने वाली हैं ।
विज्ञापन
5 of 9
अनुष्का विराट
विदाई की बात करें तो इससे पहले अनुष्का शर्मा की विदाई का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था । अनुष्का ने इटली जाकर विराट कोहली से शादी की थी । विदाई रस्म में अनुष्का इमोशनल हो गईं । एक्ट्रेस हो या कोई आम लड़की, विदाई के समय दुल्हन का रोना लाजमी है ।
विज्ञापन
6 of 9
ऐश्वर्या राय
बता दें कि ऐश्वर्या राय ने जब अभिषेक बच्चन से शादी की थी तो उनकी भी विदाई की फोटो सामने आई थी । ऐश से शादी के बाद जूनियर बच्चन ऐश को कार में बैठाकर ले जाते हुए दिखे थे । तस्वीर में ऐश भी इमोशनल नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
7 of 9
जेनेलिया डिसूजा
अपनी विदाई में एक फेमस एक्ट्रेस बहुत रोई थी। इस एक्ट्रेस का नाम है जेनेलिया डिसूजा । जी हां, जेनेलिया ने 2003 में रितेश देशमुख से शादी की थी । विदाई के वक्त जेनेलिया अपने भाई के गले लगकर खूब रोई थीं । रितेश भी इमोशनल नजर आए थे ।
8 of 9
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड में शादी की बात करें तो करिश्मा कपूर वो पहली एक्ट्रेस थीं जिनकी शादी को मीडिया की बेहतरीन कवरेज मिली थी । करिश्मा और संजय कपूर की शादी के बाद दोनों मीडिया से मिले थे और उन्हें धन्यवाद कहा था । इसके बाद करिश्मा की विदाई हुई थी ।
कुछ दिन पहले ही कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉफ्रेंड हर्ष से शादी कर ली थी । शादी गोआ से हुई थी । शादी की सभी रस्में बेहद रॉयल तरीके से निभाई गईं । भारती की मेहंदी, हल्दी, शादी और विदाई की तस्वीरें वायरल हुई थीं ।