फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: शिवभक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, शरीर पर बनवा रखे हैं महादेव के टैटू

Fri, 05 May 2023 03:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपने फैशन और लाइफस्टाइल के अलावा कई बार अपनी धार्मिक आस्थाओं की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर इन सितारों को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाते देखा जाता है। इंडस्ट्री के कुछ सितारों की भगवान भोलेनाथ में गहरी श्रद्धा है। इस बात का अंदाज इससे भी लगाया जा सकता है कि इन्होंने अपने शरीर पर महादेव के टैटू बनवा रखे हैं। कौन से हैं वो सितारे, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन की भगवान शिव में गहरी आस्था है। अजय ने अपने सीने पर महादेव का टैटू बनवा रखा है। उनकी कई फिल्मों में भी ये टैटू देखा जा सकता है। बता दें कि बनारस में फिल्म 'भोला' की शूटिंग करते हुए एक्टर को 'दिव्य शक्ति' महसूस हुई थी। उन्होंने खुद अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त भी भगवान शिव में गहरी आस्था रखते हैं। संजय की बॉडी पर कई टैटू बने हुए हैं। इनमें से एक टैटू भगवान भोलेनाथ का भी है, जो उन्होंने लेफ्ट आर्म पर बनवाया हुआ है।

4 of 6
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
कविता कौशिक
इस लिस्ट में मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक का भी नाम शामिल है। कॉमेडी शो 'एफआईआर' की चंद्रमुखी चौटाला शिव की बड़ी भक्त हैं। उन्होंने अपनी पीठ पर भोलेनाथ का टैटू बनवाया हुआ है।
Arjun Rampal: जब 'ओम शांति ओम' में नेपो किड बन गए थे शाहरुख, किंग खान के इस किरदार ने अर्जुन को किया परेशान
विज्ञापन

5 of 6
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय
इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार रोनित रॉय भी शिवभक्त हैं। उन्होंने अपने बाइसेप्स पर ही भगवान शिव का टैटू बनवाया हुआ है। उनके हाथ पर त्रिशूल बना है, जिस पर ‘ओम’ लिखा हुआ है।
Actress: ससुराल वालों की फेवरेट होकर भी सास-ससुर के साथ नहीं रहती ये एक्ट्रेस, पति के साथ बसाया अलग घर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल भी भगवान शिव में गहरी आस्था रखती हैं। एक्ट्रेस ने दो टैटू बनवा रखे हैं। उन्होंने यह दोनों टैटू अपने कंधों पर बनवाए हैं। एक तरफ तो उन्होंने पूरा गायत्री मंत्र ही लिखवा रखा है।
Gulshan Kumar Birthday: जूस की दुकान से लेकर टी सीरीज की स्थापना तक, गुलशन कुमार ऐसे बने 'कैसेट किंग'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें