फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई है अनपढ़ तो किसी के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स

Mon, 19 Nov 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bollywood celebs
एक्टर्स की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हर दर्शक उत्सुक रहता है। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उनके बारे में हर छोटी-बड़ी खबरें जानता चाहते हैं। अब एक्टर्स की पढ़ाई की बात ही ले लीजिए। आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठता होगा कि आपके फेवरेट स्टार्स आखिर कहां तक पढ़े हैं। तो आपको बता दें बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कंगना रनौत
कंगना रनौत
बॉलीवुड में अपने दम पर फिल्में हिट करवाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।
 
विज्ञापन

3 of 8
Salman Khan
सलमान खान
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।

4 of 8
rakhi sawant - फोटो : Instagram
राखी सावंत
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पॉपुलर राखी सावंत इन दिनों रेसलिंग में रूचि दिखा रही हैं। अपने आइटम डांस से सभी का दिल जीतने वाली राखी का असली नाम नीरू भेदा है। राखी ने कॉलेज तक पढ़ाई की है। राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।
विज्ञापन

5 of 8
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की भी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही। अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की उसके बाद वो बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखने चले गए।
विज्ञापन

6 of 8
deepika padukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और फिर ये पढ़ाई कभी पूरी नहीं हो पाई। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ameesha patel
अमीषा पटेल
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद वह टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग में भी डिग्री ली है।
विज्ञापन

8 of 8
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गए। दिल्ली में उन्होंने कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढाई की। फिर दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें