बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को हर चीज के बारे में बात करने और कैमरे के सामने अपने आप को पेश करने के लिए बहुत अच्छी तरह से ट्रेन किया जाता है। क्योंकि कैमरे के सामने जैसे ये सेलेब्स नजर आते हैं, उसी तरह से फैंस के दिलों-दिमाग में उनकी छवि बनती है। लेकिन कभी-कभी ये मशहूर हस्तियां कैमरे के सामने ऐसे कमेंट्स कर जाते हैं, जो बोल्ड होने के साथ ही किसी ने सोची भी नहीं होती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के अलावा अपने विवादित बयानों और अपनी कुछ खराब आदतों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। बयानों के बारे में तो अक्सर आपने सुना होगा, लेकिन आज इस रिपोर्ट में हम आपको सेलेब्स की खराब और अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें चर्चाओं में ले आती हैं।