फ्रेडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फ्रेडी' के लिए आप को क्या क्या तैयारियां करनी पड़ी हैं?
इस तरह का किरदार पहले मैंने कभी नहीं निभाया है। मेरे लिए यह बहुत नया किरदार और चुनौतीपूर्ण किरदार है। शारीरिक और मानसिक रूप से यह स्तरीय और चुनौतीपूर्ण किरदार है। इस किरदार के लिए मुझे कैसे चलना है, किस तरह की बातें करना है, उसकी भाषा कैसी होगी, किस टोन में वह बात करेगा, इन सब चीजों के लिए मुझे सिखाने वाले रखे गए थे। यूं लग रहा था कि जैसे मेरी क्लासेस चल रही है। इन सब चीजों में थोड़ी मेहनत तो जरूर लगी लेकिन 'फ्रेडी' का किरदार उभर कर आया है।