फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के साथ हुई धक्का-मुक्की पर भड़का बॉलीवुड, तापसी पन्नू सहित इन हस्तियों ने लगाई फटकार

Mon, 07 Sep 2020 12:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने के बाद रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इतनी भीड़ में एक तरफ जहां पुलिस को रिया को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ मीडियाकर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे ताख पर रख दिए। इसकी हर जगह अब निंदा हो रही है। अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना की है।

विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद पूछताछ के लिए एनसीबी ने रिया को तलब किया था। जब रिया पहुंचीं तो ज्यादा भीड़ के चलते वहां धक्का- मुक्की होने लगी। ट्विटर पर मीडिया के इस व्यवहार की आलोचना की गई और फिल्मी सितारों ने भी इसे गलत करार दिया।
विज्ञापन

3 of 6
तापसी पन्नू, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagran: @taapseepannu @rhea_chakraborty
इस घटना को लेकर तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, 'न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया है। वह भी दोषी साबित होने से पहले। मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले।'
 

4 of 6
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर - फोटो : फाइल
स्वरा भास्कर ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक। अफसोस...' हालांकि इस बयान के लिए स्वरा को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
अनुभव सिन्हा - फोटो : फाइल
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि मुंबई में मीडिया, कानून व्यवस्था के ऊपर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया चक्रवर्ती, ऋचा चड्ढा - फोटो : twitter: ANI/ @RichaChadha
वहीं ऋचा चड्ढा ने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग जाए भाड़ में। फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दुखद है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अर्थव्यवस्था, महामारी या चिंता के किसी और विषय पर कोई विचार नहीं। भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर टिका है। इसी से सब लोग खुश हो रहे हैं। इससे अधिक घृणा नहीं देखी गई। हम बीमार हो चुके हैं। बहुत बीमार।'

S Mohinder Passed Away: ‘गुजरा हुआ जमाना आता..’ के संगीतकार का मुंबई में निधन, ये है पूरी संघर्ष कथा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें