बॉलीवुड सितारों पर होली का रंग चढ़ चुका है । कई बड़े सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं । वहीं कई सितारों की होली खेलते तस्वीरें भी सामने आई हैं । एक समय था जब बॉलीवुड के कई बड़े खानदानों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था । पूरी फिल्म इंडस्ट्री इन घरानों की होली पार्टी में शिरकत करती थी । धीरे-धीरे इन बड़े घरानों ने होली पार्टी करना बंद कर दिया । जानते हैं आखिर किन वजहों से ऐसा हुआ...