बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा अपनी पॉपुलरिटी के चलते फैंस और मीडिया की नजरों में बने रहते हैं। उनके द्वारा दिया गया कोई बयान या फिर की गई कोई ऐसी हरकत तुरंत उनको सुर्खियों में ले आती है। कई बार फैन या मीडिया पर्सन उनसे ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जिससे उनका पारा बढ़ जाता है और वह कोई न कोई हरकत कर बैठते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने इन सबसे इतर अपने गुस्से पर काबू पा लिया है। अब आम जनता हो या सेलिब्रिटी जब कोई बदतमीजी करता है तो गुस्सा भड़कना तो लाजमी है। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीच सड़क पर अपने फैंस या मनमानी करने वालों की क्लास लगा दी है।