फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Phobias: किसी को टमाटर से लगता है डर तो कोई पंखे से खाता है खौफ, इन सेलेब्स को है अजीबो-गरीब फोबिया

Mon, 28 Aug 2023 05:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
कोई भी इंसान चाहे कितना भी बहादुर क्यों न हो उसे कभी न कभी किसी न किसी चीज से डर जरूर लगता है। हर इंसान के जीवन में कुछ तो ऐसा होता है जिसे याद करने के बाद उसकी रूह कांप जाए। आपको बता दें कि बॉलीवुड पर राज करने वाले सितारे भी इस डर से अनछुए नहीं है और आज इस खबर में हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के उन्हीं अजीबों-गरीब डर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान भले ही फिल्मों में घोड़ों पर सीन देते हों, लेकिन असल लाइफ में उनको घोड़ों से डर लगता है। कहा जाता है कि फिल्म 'करण अर्जुन' के दौरान घुड़सवारी के एक सीन में शाहरुख बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इसके बाद से उन्हें घोड़ों से डर लगने लगा। तब से वे घोड़े के पास भी नहीं जाते।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
डर के मामले में सलमान खान का हाल भी बहुत बुरा है। उन्हें लिफ्ट से डर लगता है। एक शो में सलमान ने स्वीकार किया था कि लिफ्ट में उन्हें ऐसा लगता है कि ये गिर जाएगी या चलते-चलते बंद हो जाएगी।

4 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर का डर भी काफी अजीब है। अभिनेता अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से डर लगता है, इसलिए उनके घर में एक भी पंखा नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सीलिंग फैन का उनको इतना फोबिया है कि उनके घर में एक भी जगह पंखा नहीं लगाया गया है। वह ऐसे कमरे में ठहरने से भी मना कर देते हैं, जहां पंखा लगा होता है।
विज्ञापन

5 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन का डर तो इतना अजीब है कि इससे कोई छोटा बच्चा भी न डरे। अमिताभ बच्चन के सुपुत्र को फलों से डर लगता है। कहा जाता है उन्होंने कभी कोई फ्रूट नहीं खाया है। अभिषेक फलों को देखने से भी बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
कैटरीना कैफ को छिपकली और टमाटर से डर लगता है। इस डर का खुलासा तब हुआ जब वह जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की शूटिंग कर रही थीं। इस मूवी के एक गाने में टमाटर फेस्टिवल दिखाया गया था। इसमें कैटरीना को टमाटर से होली खेलते दिखाया गया। हालांकि इस सीन में एक्टिंग करने से वे नहीं डरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें