बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड भी बदल रहा है। पहले जहां एक्टर को ध्यान में रखकर कहानी लिखी जाती थी तो वहीं अब एक्टर्स कहानी के मुताबिक खुद को ढालते हैं। ऐसे में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह किसी खास लुक के लिए ट्रांसफॉर्म कर लिया। इस पैकेज में बात करते हैं ऐसे ही पांच एक्टर्स की। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन से इस लिस्ट की शुरुआत करते हैं। ऋतिक अपने हर फिल्म के लिए अपने किरदार पर जमकर मेहनत करते हैं। ऐसे में चाहें कृष 3 के लिए उनकी लीन बॉडी हो या फिर गुजारिश के लिए उनका बढ़ाया गया वजन। बता दें कि हाल ही में ऋतिक को दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी का खिताब मिला है।