बॉलीवुड सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये की फीस लेते हैं। लग्जरी लाइफ जीने के लिए महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं। लेकिन सभी इन चीजों में से सितारों के लिए सबसे ज्यादा कीमती चीज उनकी फिटनेस होती है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो 50 या 60 की उम्र में भी उतने ही पॉप्युलर हैं, जितने स्टार किड्स। इसके पीछे का राज उनकी फिटनेस है। आप सोच रहे होंगे कि इतने बिज़ी होने के बावजूद भी सेलेब्स अपनी फिटनेस पर इतना ध्यान कैसे रख लेते हैं? दरअसल, सितारों ने अपने घर पर ही मिनी जिम बनवा रखा है, जब भी उन्हें टाइम मिलता है वह पसीना बहाकर अपनी फिटनेस पर काम करने लगते हैं। यहां देखिए सेलेब्स के होम जिम की तस्वीरें...