जान्हवी कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने जान्हवी से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा था। इस मौके पर 15 साल की जान्हवी अंग्रेजी में जवाब देने लगी थीं, जिस वजह से वहां मौजूद पत्रकारों ने जान्हवी से हिंदी में बात करने के लिए कहा था। जान्हवी ने कहा था, ‘हिंदी में... जी मुझे अभी पता नहीं, मैं अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं और।’ जान्हवी का ये जवाब सुनकर श्रीदेवी ने हाथ में माइक लेते हुए कहा था कि उसे हिंदी में बात करने पर कहा जाएगा, तो वह क्या कर सकती हैं। इसके बाद श्रीदेवी ने अपनी बेटी की नकल भी उतारी थी, जिस वजह से पत्रकारों के साथ-साथ जान्हवी भी हंसने लगी थीं। हालांकि, हिंदी ठीक से ना बोल पाने पर जान्हवी ने सभी से माफी भी मांगी थी।