आज के दौर में सिर्फ फिल्म बना लेना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि उसे देखने के लिए दर्शकों को पर्दे तक खींच के ले आना बड़ा टास्क है। आज के दौर में किसी फिल्म को लोगों तक पहुंचाना और उसका जोर-शोर से प्रमोशन करना एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। काफी समय से बॉलीवुड में किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले उसका जोर-शोर से प्रमोशन किया जाता रहा है। कई दफे तो अभिनेता और अभिनेत्री प्रमोशन के लिए ऐसे हथकंडे अपना लेते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक होटल में कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में अपनी फिल्म के गाने नच पंजाबन पर डांस करते हुए देखा गया। ये भी फिल्म के प्रमोशन का एक तरीका है। तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वरुण और कियारा से पहले फिल्म प्रमोशन के लिए सितारे किस हद तक जा चुके हैं।