पिछले साल दीपिका-रणबीर, अनुष्का, सोनम, प्रियंका की शादी से पूरा बॉलीवुड गुलजार रहा। वहीं इस साल भी बॉलीवुड के ऐसे कई कपल हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे कपल की लिस्ट।
विज्ञापन
2 of 6
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लंबे समय से चर्चा है कि दोनों के परिवारवालों ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबर थी कि ऋषि कपूर जल्द से जल्द भारत आकर रणबीर को सेटल करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर के संग रिलेशनशिप पर कहा कि 'वो इतना भी मुश्किल नहीं है। वो एक हीरे की तरह है।'
विज्ञापन
3 of 6
malaika arjun
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर खबरों का बाजार बहुत गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अप्रैल को अर्जुन-मलाइका शादी करने वाले हैं। यह शादी चर्च में होगी और इसमें कुछ करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल होंगे। हालांकि इस बात को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। वहीं मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि यह सच नहीं है। इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है।
4 of 6
farhan akhtar, shibani dandekar
- फोटो : social media
फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। फरहान एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। अक्सर किसी ना किसी इवेंट में दोनों को साथ देखा जाता है। फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की भी खबरें आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। बता दें कि फरहान ने साल 2017 में पहली पत्नी अधुना से तलाक लिया था। दोनों ने आपसी सहमति से 16 साल की शादी खत्म कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
arbaaz khan
- फोटो : social media
अरबाज खान इन दिनों विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। अरबाज ने मलाइका से दो साल पहले तलाक लिया था। इसके बाद अरबाज की जिंदगी में जॉर्जिया आ गईं। खबरें तो ये भी हैं कि बहुत जल्द अरबाज और जॉर्जिया शादी कर सकते हैं। जॉर्जिया खान परिवार के भी काफी करीब हैं।
gabriella demetriades and arjun rampal
- फोटो : social media
अर्जुन रामपाल इन दिनों साउथ अफ्रीकन मॉडल गैबरीला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) को डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल अक्सर छुट्टियां साथ में मनाते हैं। गैबरीला का नाम एफएचएम के सर्वे के मुताबिक, दुनिया की 100 सेक्सी महिलाओं में है। इससे पहले अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था।