फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाती मलाइका ने दी फैंस को नसीहत, भड़के यूजर्स बोले- 'मुंबई में तो तुम गाड़ी में घूमती हो'

Tue, 02 Apr 2019 03:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि ये सच नहीं है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा मालदीव्स से वेकेशन मना कर लौटी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
malaika arora
मलाइका ने इस वेकेशन की कुछ फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। लेकिन एक वीडियो के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल वीडियो में मलाइका साइकिल चलाती हुई दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
malaika arora - फोटो : social media
वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- प्रकृति मूल्यवान है इसकी रक्षा करिए। मैंने अपने हिस्से का काम कर दिया है। मलाइका के ऐसा लिखने के बाद से ही यूजर्स भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

4 of 6
malaika arora
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 5-10 मिनट साइकिल चलाने से क्या होगा, मुंबई में तो आपको कार में ही चलना है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'अगर प्रकृति का इतना ख्याल है तो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाएं वहां कार में घूमने की क्या जरूरत है'

विज्ञापन

5 of 6
malaika arora - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने लिखा- ये स्लो मोशन वीडियो क्या अर्जुन बना रहा है। एक ने लिखा- मलाइका तुम अपने ड्रेसिंग सेंस से क्रांति ला रही हो। अब तक ऐसी ड्रेस में किसी ने साइकिल नहीं चलाई होगी। एक यूजर ने लिखा- मैडम आप दिन-ब-दिन और बूढ़ी होती जा रही हो...इस तरह के कपड़े मत पहना करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora
एक यूजर ने लिखा- 'उम्र हो गई है अब सत्संग जाया करो...' मलाइका की इस फोटो पर उन्हें तरह-तरह के कॉमेंट्स मिल रहे हैं। बता दें इससे पहले मलाइका ने बिकिनी में भी फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर भी उन्हें ट्रोल किया गया था। मलाइका की बिकिनी फोटोज को ट्रोलर्स ने फूहड़ बताया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें