फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के पहले जूनियर बच्चन से उर्वशी रौतेला तक, इन 6 सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैं हैक

विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक-अमिताभ और उर्वशळी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। अकाउंट हैक के बाद उस पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी गई। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब का अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी कई दिग्गज सेलेब्स का अकाउंट हैक हो चुके हैं। इन सेलेब्स में शाहिद कपूर से अभिषेक बच्चन तक का नाम शामिल है। एक नजर ऐसे ही सेलेब्स पर जिनका सोशल मीडिया अकाउंट हो चुका है हैक...

विज्ञापन

2 of 7
anupam kher
अनुपम खेर
2018 में अनुपम खेर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुका है। अनुपम खेर ने मीडिया को बताया था कि जब वो अमेरिका में थे, तब भारत से उनके दोस्तों ने उन्हें बताया था कि उनका ट्विटर हैक हुआ है। जानकारी के मुताबिक टर्किश सायबर आर्मी इस हैकिंग के पीछे थे। बता दें कि हैकिंग के बाद अकाउंट से आई लव पाकिस्तान लिखा गया था।
विज्ञापन

3 of 7
abhishek bachchan - फोटो : Twitter
अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन के पहले जूनियर बच्चन का अकाउंट भी हैक हो चुका है। फरवरी 2018 में अभिषेक बच्चन का अकाउंट हैक हुआ था और एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए गए थे। हैकिंग के चलते अभिषेक के अकाउंट से वेरिफाइड बैज भी हट गया था। हालांकि जल्द ही उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया था।

4 of 7
बालीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
उर्वशी रौतेला
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुका है। बता दें कि उर्वशी का अकाउंट हैक कर उससे आपत्तिजनक ट्वीट किया गया था जिसके बाद एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस से भी की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर को तब हुई जब उनको अजीबो गरीब मैसेज आना शुरू हुए। बाद में एक्टर ने शिकायत की और उनका अकाउंट रिकवर किया गया। गौरतलब है कि बीमारी के इलाज के चलते फिलहाल ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं।
विज्ञापन

6 of 7
poonam pandey
पूनम पांडे
अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज से सुर्खियों में रहने वालीं पूनम पांडे का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुका है। जानकारी के मुताबिक पूनम का सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान के हैकर्स ने हैक किया था। हैकिंग के बाद उनके अकाउंट से पोस्ट किया गया था कि पूनम को पाकिस्तान से प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kapoor - फोटो : instagram
शाहिद कपूर
बता दें कि शाहिद कपूर का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो चुका है। अकाउंट हैक होने के बाद उनके अकाउंट से लिखा गया था- आई लव कटरीना कैफ। हालांकि जल्द ही उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें