फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर मारी एंट्री, कब खुलेगा इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स का खाता?

Fri, 11 May 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aishwarya Rai
आखिरकार ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर अपना खाता खोल ही लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट रजिस्टर कर लिया है लेकिन ट्विटर और फेसबुक से उनकी दूरी बरकरार है। उनकी तरह कई सेलेब्स ऐसे हैं जो सिर्फ इंस्टाग्राम पर हैं। अन्य किसी भी प्लेटफॉर्म में उन्होंने कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो किसी भी सोशल मीडिया साइट पर मौजूद नहीं हैं। 

एक नजर उन हस्तियों पर जिन्हें अब डिजिटल दुनिया में प्रवेश कर लेना चाहिए....
विज्ञापन

2 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : PTI
करीना कपूर 
करीना कपूर भले ही सोशल मीडिया पर ना हों, मगर यहां उनके नाम से चलाए जा रहे फैन क्लब्स की भरमार है। एक्ट्रेस की हर गतिविधी का खुलासा इन्हीं अकाउंट्स के जरिए होता है। बेबो कैमरा फ्रेंडली हैं। वह हर इवेंट में जमकर पोज देती हैं। साथ ही, वह अपने बयानों के लिए भी मशहूर हैं। लिहाजा, अब उन्हें सोशल मीडिया पर खुद को रजिस्टर कर लेना चाहिए और फैन्स को खुद अपने प्रोजेक्ट्स, ट्रिप और वार्डरोब के बारे में जानकारी देनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
saif ali khan
सैफ अली खान
करीना कपूर की तरह पति सैफ अली खान भी इस सोशल मीडिया की 'मायावी' दुनिया से दूर हैं। यह तब है जब लगभग हर दिन उनके बेटे तैमूर, उनकी पत्नी करीना और कभी कभार खुद उनसे जुड़ी खबरें वायरल होती रहती हैं। नवाब सैफ हमेशा अपनी निजता बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। मगर यह उनके फैन्स के लिए खुशी की बात होगी अगर वह किताबों, संगीत और अन्य रुचि के बारे में फैंस से बात करें और सोशल मीडिया के जरिए सीधे जुड़ें। 

4 of 6
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर
बॉलीवुड गलियारे में दबी जुबान में यह बात कही जाती है कि रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर गुमनाम अकाउंट बना रखा है। खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को लेकर खुलासा किया था कि उनकी सब पर नजर रहती है। अगर इन रिपोर्ट्स को सच मानें, तो अब कपूर खानदान के इस वारिस को अपनी पहचान उजागर कर देनी चाहिए, ताकि उनके फैन्स उन्हें फॉलो कर सकें। 
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranut
कंगना रनौत
हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था कि वह सोशल मीडिया पर इसलिए नहीं हैं क्योंकि उनके पास इसके लिए वक्त और सहनशक्ति नहीं है। उन्हें जब यह सुझाव दिया गया कि वह अपने सोशल मीडिया को खुद हैंडल ना कर सकें तो इस काम के लिए एक एक्सपर्ट टीम की मदद भी ले सकती हैं। जवाब में 'क्वीन' रनौत ने कहा कि अगर वह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स मैनेज नहीं कर सकतीं, तो वह इस काम की शुरुआत ही नहीं करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rani mukherji
रानी मुखर्जी 
पति आदित्य चोपड़ा की तरह रानी मुखर्जी भी अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखने में यकीन रखती हैं। बाकी सेलेब्स अपनी फैमिली और बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हैं। निजी जिंदगी में फैंस को झांकने का मौका देकर वह उनका भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। रानी मुखर्जी को भी सोशल मीडिया पर आकर बिटिया 'आदिरा' की झलक दिखानी चाहिए। साथ ही जब भी उनसे जुड़ी कोई अफवाह जोर पकड़े, वह वक्त पर उनका खंडन कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें