फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Multilingual Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन सितारों को है तीन से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान, एक तो हैं नौ लैंग्वेजेस की जानकार

Fri, 04 Mar 2022 09:21 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Multilingual Bollywood Celebs - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारें अपने किरदार को जीवंत करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। कई बार तो वह दूसरों से डबिंग करवाने की बजाए भाषा का ज्ञान लेकर खुद डबिंग करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड सेलेब्स को एक या दो नहीं बल्कि कई भाषाओं का ज्ञान है। इनमें से कुछ ने अपने शौक के लिए नई भाषाएं सीखीं हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने स्क्रिप्ट की मांग के कारण अलग भाषाएं बोलना सीखा है। चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ बी-टाउन सेलेब्रिटीज के बारे में बताते हैं जिन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तापसी पन्नूु - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू
भाषाएं - 6

तापसी पन्नू बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिणी उद्योग में भी एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह आसानी से हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में बात कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
asin - फोटो : insta
असिन
भाषाएं
 - 7
असिन एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो ज्यादातर तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में उन्होंने अपना ध्यान बॉलीवुड में स्थानांतरित कर दिया। असिन हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी, इतालवी और फ्रेंच सहित सात भाषाओं में आसानी से बोल सकती हैं! 

4 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन
भाषाएं - 4

फिल्म आइकन अमिताभ बच्चन का जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। अभिनेता की मूल भाषा हिंदी और पंजाबी है। उनके पिता एक हिंदी कवि थे। महान अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी में आसानी से बात कर सकते हैं। वह इसके अलावा बंगाली के कुछ अंश की भी जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
भाषाएं - 4

डेनमार्क में जन्मी दीपिका पादुकोण अब एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह कई भाषाओं में पारंगत है। उसकी मातृभाषा कोंकणी है, वह आसानी से हिंदी, अंग्रेजी और तुलु में बात कर सकती है। पीकू के लिए उन्होंने बंगाली के बारे में भी जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन

6 of 7
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या बालन
भाषाएं - 6

विद्या बालन अभिनय में अपनी क्षमता और पर्दे पर उनके द्वारा निभाई गई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। अभिनेत्री छह अलग-अलग भाषाएं तमिल, हिंदी, बंगाली, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी में बात कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एश्वर्या राय बच्चन (फाइल फोटो)
ऐश्वर्या राय बच्चन
भाषाएं - 9

ऐश्वर्या का जन्म एक दक्षिण भारतीय परिवार में हुआ था और उनकी मूल भाषा तुलु है। पूर्व मिस यूनिवर्स नौ अलग-अलग भाषाओं में बात कर सकती हैं। हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, तेलुगु, तुलु, कन्नड़ और उर्दू वे विभिन्न भाषाएं आसानी से बोल सकती हैं। बच्चन बहू ने स्पेनिश भाषा में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें