श्रद्धा दास
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादित बयान
अपनी फिल्मों के अलावा श्रद्धा दास उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं, जब उन्होंने जाने माने बॉलीवुड सिगंर सोनू निगम को लेकर विवादित बयान दिए थे। दरअसल, सोनू निगम ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर आजान को लेकर एक विवादित बयान जारी किया था। साेनू निगम ने ट्वीट कर लिखा, 'ऊपर वाला सबको सलामत रखे। मैं मुस्लिम नहीं हूं, लेकिन मुझे आजान की आवाज से सुबह-सुबह उठना पड़ा। आखिर कब तक हमें धर्म और जाति के दबाव में रहना पड़ेगा।' सोनू निगम के इस ट्वीट के बाद से ही उनकी काफी आलोचना होने लगी, वहीं श्रद्धा दास ने भी इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी थी।