बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 31 साल हो गए हैं। दोनों 25 अक्तूबर 1991 को शादी के बंधन में बंधे थे। शाहरुख खान ने जब गौरी का हाथ थामा, तब वह इतने लोकप्रिय नहीं हुए थे। वह उनका शुरुआती संघर्ष का दौर था। उस वक्त शायद गौरी को भी अंदाजा नहीं होगा कि वह जिस शख्स की जीवनसंगिनी बनी हैं, वह बॉलीवुड पर राज करने वाला है। वैसे शाहरुख खान इकौलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने मशहूर होने से पहले घर बसाया हो। इस लिस्ट में और भी स्टार शुमार हैं। इनमें से दो स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनकी शादी टूट गईं, आइए जानते हैं...