फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री का काला सच: एक्ट्रेस पर्ल से पहले ये सितारे भी कर चुके हैं खुदकुशी, वजह चौंकाने वाली

Fri, 30 Aug 2019 06:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
celebs - फोटो : social media

मायानगरी मुंबई में हर युवती सफल अभिनेत्री बनने की आस में कदम रखती है, लेकिन हर किसी की किस्मत साथ नहीं देती। आर्थिक हालात कमजोर होने पर मन में गलत ख्याल आते हैं। अभिनेत्री पर्ल पंजाबी ने सिर्फ इसलिए मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली, क्योंकि लंबे समय से फिल्मों में स्ट्रगल करने के बाद भी उसे सफलता नहीं मिल पाई थी। अभिनेत्री पर्ल अकेली नहीं, जिसने जिंदगी से हार मानी हो, इससे पहले एक अभिनेत्री ने पैसों की तंगी के चलते बेटी का कत्ल करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। दो अभिनेत्रियों ने मोहब्बत में बेवफाई मिलने पर आत्महत्या की। वहीं, अभिनेता राहुल दीक्षित भी अपने घर में पंखे पर लटके पाए गए थे। हैरानीजनक बात ये है कि उक्त सभी घटनाएं इसी साल की हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter - फोटो : twitter

अभिनेत्री प्रदन्या पारकर
इसी महीने में मराठी टीवी अभिनेत्री प्रदन्या पारकर ने बेटी को मौत के घाट उतारकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक प्रदन्या पारकर आर्थिक परेशानी से गुजर रही थीं और लंबे वक्त से उन्हें कोई भी एक्टिंग का काम नहीं मिल रहा था। प्रदन्या ने कुछ वक्त तक टीवी सीरियल में काम किया। इसके साथ ही फिल्मों में भी काम किया है जो रिलीज नहीं हो पाईं। पड़ोसियों के मुताबिक प्रदन्या के पास कई महीनों से कोई काम नहीं था। 

विज्ञापन

3 of 5
नागा झांसी
नागा झांसी
तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी (Naga Jhansi) ने बीते दिनों हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।

पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में नाकामयाब हुई एक्ट्रेस, अपार्टमेंट से छलांग लगाकर आत्महत्या की

4 of 5
Yashika - फोटो : social media
याशिका
साउथ की फिल्मों और टीवी सीरीयल  में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा याशिका उर्फ मैरी शीला जेबरानी ने भी आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने चेन्नई के पैरावल्लूर स्थित अपने घर में आत्महत्या की थी। याशिका ने मरने से पहले अपनी मां को वॉट्सएप मैसेज के जरिए सुसाइड नोट भी भेजा, जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहन बाबू पर प्रताड़ित  करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल दीक्षित - फोटो : social media
राहुल दीक्षित
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर राहुल दीक्षित ने आत्महत्या कर ली थी। 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल जयपुर के रहने वाले थे। वह बतौर एक्टर अपना करियर जमाने के लिए मुंबई आए थे लेकिन उन्हें अच्छे मौके नहीं मिल पा रहे थे। लंबे समय से राहुल बतौर एक्टर स्ट्रगल ही कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें