फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ 12वीं पास तो कुछ फेल हैं ये 7 सेलेब्स पर बॉलीवुड में करते हैं राज, अंतिम नाम चौंकाने वाला

Mon, 30 Apr 2018 07:47 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kangana katrina
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ चुके हैं। रिजल्ट में किसी ने पाई सफलता तो किसे के हाथ लगी निराशा। आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ 12वीं पास हैं। वहीं, इस लिस्ट में कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो 12वीं तक भी पास नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Kangana Ranaut
कंगना की बचपन से ही फैशन में काफी दिलचस्पी थी। वह एक मॉडल या एक्टर बनने का सपना देखती थीं, लेकिन कंगना के माता पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने। अपने मां बाप की बात मानकर वह उस राह पर चल तो रही थीं पर उनका मन हमेशा कहीं और ही लगा रहता था। वह 12वीं क्लास में फेल होने के बाद घर छोड़कर दिल्ली भाग आई, लेकिन आज वह एक सफल एक्ट्रेस हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
अर्जुन कपूर - फोटो : self
कंगना की तरह अर्जुन कपूर भी 12वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्कूल जाना ही बंद कर दिया और वह और अपने पिता को असिस्ट करने लगे। आज अर्जुन एक सफल एक्टर हैं।

4 of 8
karishma kapoor
बचपन से ही करिश्मा कपूर की पढ़ाई में ज्यादा रूचि नहीं थी। उनका ध्यान केवल फिल्म इंडस्ट्री में जाने का था | इसी वजह से करिश्मा कपूर ने 6th के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी | 
विज्ञापन

5 of 8
Kajol
काजोल पंचगनी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ की थी। इसके बाद उनकी फिल्म ‘बाजीगर’ को अपार सफलता मिली। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था। वह 12वीं भी पास नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण सिर्फ 12वीं पास हैं। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था, लेकिन मॉडलिंग में करियर को लेकर उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान
बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान भी सिर्फ 12वीं पास हैे। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के बांद्रा इलाते में स्थित सेंटस्टैनिसलॉस हाईस्कूल से की। इसके बाद वह सेंट जेवियर कॉलेज से ड्रॉपआउट हैं। मॉडलिंग करियर के चक्कर में सलमान ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 
विज्ञापन

8 of 8
salman and katrina
आपको जानकर हैरानी होगी कि कटरीना तो कभी स्कूल ही नहीं गई। दरअसल कटरीना जब छोटी थी तो उनके मम्मी पापा का डिवोर्स हो गया। जिसके बाद उनकी मां एक संस्था से जुड़ गई जिसके लिए अक्सर वह एक देश से दूसरे देश जाती रहती थी। जिस वजह से वह कभी स्कूल नहीं गई। उनकी मां ने घर पर ही उनको ट्यूटर लगवा रखा था। 13-14 साल की उम्र में वह मॉडलिंग करने लगी और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। शुरुआत में तो उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी, लेकिन धीरे धीरे उन्हें सफलता मिली और आज वह बी टाउन का जाना माना नाम हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें