बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर जल्द ही अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं। इन दिनों वह अपना पूरा समय इस फिल्म की प्लानिंग में दे रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 'श्री', 'श्रीदेवी' और 'श्रीदेवी मैम' नाम के तीन फिल्म टाइटल्स को रजिस्टर करवाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
boney sri devi
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर श्रीदेवी पर फिल्म बनाने को लेकर बहुत सीरियस हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर उन्होंने कई टाइटल्स को रजिस्टर करवा लिया है।सिर्फ श्रीदेवी के नाम के ही नहीं बोनी ने और भी कई टाइटल रजिस्टर करवाए हैं। जिनमें श्रीदेवी ने जिन फिल्मों में काम किया है उनके नाम शामिल हैं। बोनी ने फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘चालबाज’, ‘जांबाज’, ‘मिस्टर इंडिया’ और साथ ही ‘रिटर्न ऑफ मिस्टर इंडिया’ जैसे टाइटल भी रजिस्टर करवा लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
boney sri devi
बोनी ने ये सारे टाइटल बॉलीवुड के प्रोड्यूसर एसोसिएशन के रजिस्टरेशन डिपार्टमेंट के पास रजिस्टर करवाएं हैं। बताया गया कि बोनी ने टोटल 20 टाइटल्स रजिस्टर करवाए हैं जिनमें ये सिर्फ कुछ चुनिंदा नाम हैं।
रिपोर्टस के मुताबिक, श्रीदेवी की इस फिल्म को बोनी हर तरह से खास बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में वह श्रीदेवी की असली आवाज का इस्तेमाल करेंगे। इतना ही नहीं फिल्म में श्रीदेवी से जुड़े कई सारे रियल वीडियो फुटेज का इस्तेमाल करेंगे।