समीरा रेड्डी
- फोटो : instagram/reddysameera
समीरा रेड्डी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा रेड्डी अपने वजन को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। एक वीडियो पोस्ट कर समीरा ने बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब भी दिया था। वीडियो के दौरान समीरा सफेद बालों, चेहरे पर मुहांसे के दाग धब्बों के साथ दिखीं। समीरा ने कहा था कि 'कोई पतला कहेगा, कोई मोटा कहेगा, कोई सांवला कहेगा, कोई बदसूरत। हमें नैचुरल लुक को अपनाना पड़ेगा।'