दंगल गर्ल जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले ने न केवल सरकार बल्कि बॉलीवुड की भी नींद उड़ा दी है। हाल ही में हुए 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड' में सभी सेलेब्रिटीज ने इस मामले में अपनी बेबाक राय रखी। साथ ही इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की।
पढे़ं- रणवीर सिंह ने चुराया इस सुपरस्टार का 23 साल पहले वाला लुक, क्या आप पहचान पाए?
विज्ञापन
2 of 6
Kareena Kapoor
इस बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा - 'इस तरह का वाकया कहीं भी नहीं होना चाहिए फिर चाहे वो भारत हो या फिर दुनिया का कोई भी कोना।' वहीं करीना कपूर ने कहा - 'महिलाएं पुरुषों से कई मामलों में बेहतर हैं। महिलाएं किसी भी समस्या का डट कर मुकाबला कर सकती हैं। फिर चाहे बात प्रोफेशनल लेवल की हो या फिर पर्सनल।'
पढे़ं- ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 95वां बर्थडे, इस बार नहीं होगा जश्न, सायरा बानो ने भेजा इमोशनल मैसेज
विज्ञापन
3 of 6
bhumi pednekar
इस मामले में भूमि पेडनेकर ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा - 'ये खबर सुनते ही मैं आश्चर्यचकित रह गई थी। लेकिन इस बात से मैं बहुत खुश हूं कि जायरा ने इस मामले को उठाया। वो एक बच्ची है। कुछ लोग ऐसा सोचते है कि अगर आप एक्टर है तो आप उनकी पर्सनल प्रोपर्टी है। जो कि पूरी तरह से गलत है। जायरा ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाकर एकदम ठीक किया। ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।'
पढे़ं- रानी मुखर्जी ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे, करीना के बेटे तैमूर ने की खूब मस्ती
4 of 6
Taapsee Pannu
'पिंक' फिल्म से फेमस हो चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी जायरा का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा - 'मैं बस इतनी उम्मीद करती हूं कि उन्हें इंसाफ मिले। ये बहुत ही अच्छा है कि उन्होंने अपनी बात लोगों के सामने रखी।'
पढे़ं- पीरियड्स पर सोनम कपूर की तीखी बात, कहा- 'बचपन में दादी ऐसा बोलती थीं'
विज्ञापन
5 of 6
Sushant Singh Rajput
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'हम लोग बात तो हमेशा करते हैं लेकिन सही तब है जब आप अपनी बात को सही समय और सही जगह लोगों तक पहुंचाए। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम लोग इतने समझदार और जिम्मेदार है कि इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा दोबारा न हो।'
पढे़ं- B'Day Spl: दिलीप कुमार की हरकत से परेशान होकर सेट से भागी थी ये हीरोइन, उम्र भर रहा पछतावा
जरीन खान ने कहा कि 'मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या बोलूं। जहां एक ओर हम लोगवूमन इंपावरमेंट की बात करते हैं तो दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं घट रही है। हमें इन चीजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।' आपको बता दें जायरा वसीम ने शनिवार को दिल्ली से मुंबई फ्लाइट से जा रही थीं। तभी एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। जायरा ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करके दी। जिसके बाद एयरलाइंस ने उनसे माफी मांगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पढे़ं- 'अक्टूबर' में ऐसे दिखेंगे एक्टर वरुण धवन, तस्वीरें हो रहीं हैं वायरल