फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल के इस एक्टर के पिता का रोल करने को तैयार हैं 60 के अनिल कपूर, जानें कौन हैं ये

Mon, 11 Dec 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
anil kapoor
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने सलमान खान के लिए फिल्म 'रेस 3' साइन किया  है। सलमान खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, उन्होंने लिखा कि 'इनके आने से 'रेस 3' का कास्ट और हो गया झकास'। इन सबके बीच अनिल ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

पढ़ें: ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 95वां बर्थडे, इस बार नहीं होगा जश्न, सायरा बानो ने भेजा ये इमोशनल मैसेज
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
दरअसल, खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 'रेस 3' में सलमान खान के पिता का रोल निभाएंगे। अनिल कपूर से जब इस रोल को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पिता का रोल करने को भी तैयार हैं।
  Inke Aane se Race3 ka cast aur ho gaya jhakas @AnilKapoor @RameshTaurani #Race3 pic.twitter.com/tPA5hxsBuK — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 8, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
anil kapoor
इससे पहले 'रेस' सीरीज के दोनों पार्ट में अनिल कपूर नजर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के पिता का रोल कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि 'मुझे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं एक्टर हूं, अमिताभ बच्चन के पिता का रोल भी करने के लिए तैयार हूं।'

4 of 5
anil kapoor
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं लेकिन यही कह सकता हूं कि 'रेस' के दोनों पार्ट का हिस्सा रहा हूं लेकिन 'रेस 3' की कहानी बिल्कुल अलग है और इस बार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai anil kapoor
'रेस 3' के अलावा अनिल कपूर ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ 'फन्ने खां' कर रहे हैं। अनिल कपूर फिल्म में फन्ने खां का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें