फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीक से बॉलीवुड में भी नाराजगी, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आए सेलिब्रिटीज

Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फरहान अख्तर और इमरान हाशमी
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। पेपर लीक होने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आगे की स्लाइड में देखिए किस सेलिब्रिटी ने क्या कहा।
विज्ञापन

2 of 6
Emraan Hashmi
इमरान हाशमी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीबीएसई का अलग ही मतलब बताया, 'दुर्भाग्यपूर्ण... पेपर लीक के बाद सीबीएसई का पूरा नाम अब, Corrupt Board For Student's Education हो गया है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
फरहान - फोटो : SELF
फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'बिना किसी गलती के जिन विद्यार्थियों को परीक्षा में दोबारा बैठना पड़ रहा है, उनके लिए मैं दु:खी हैं। यह बिल्कुल अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें इस समय का मुकाबला करने के लिए दुआएं।'
 

 

4 of 6
vivek oberoi
विवेक ओबेराय ने लिखा, 'सीबीएसई लीक के बारे में सुनकर बहुत निराश हूं। यह उन विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य और अनुचित है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से काम किया है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि इससे निराश होकर अपनी तैयारियों को प्रभावित ना होने दें। इसे और बेहतर करने के लिए दूसरे मौके के तौर पर देखें।' 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
राहुल ढोलकिया
'रईस' फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया का कहना है, 'मुझे परीक्षाओं से हमेशा नफरत रही है, इसलिए यह देखकर कि विद्यार्थियों को फिर लिखना पड़ेगा, मुझे गुस्सा आ रहा है। जिन लोगों ने यह सब किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशोक पंडित
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सीबीएसई लीक पर गुस्सा जताया है। साथ ही दबाव के चलते गलत लोगों के ना पकड़े जाने की उम्मीद जाहिर की है। अशोक पंडित ने कहा, 'दूसरों की गलती की सजा विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षाएं देने के लिए मजबूर करके ना दी जाए।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें